बॉलीवुड

24, 25, 26, 27 जनवरी पुलिस कस्टडी में रहेंगे फेमस फिल्ममेकर KRK, कोर्ट ने भेजा जेल

KRK Firing Case बांद्रा कोर्ट ने मशहूर फिल्ममेकर KRK को तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने बताया कि… जानिए ताजा अपडेट।
2 min read
Jan 24, 2026
krk
मशहूर फिल्ममेकर KRK की बढ़ी मुश्किलें (इमेज सोर्स: एक्स)

KRK Bandra Court Update: मुंबई में ओशिवारा फायरिंग केस ने नया मोड़ ले लिया है। मशहूर फिल्ममेकर और एक्टर कमाल राशिद खान उर्फ KRK की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अंधेरी के नालंदा सोसाइटी में 18 जनवरी को हुई फायरिंग की जांच में उनका नाम सामने आने के बाद पुलिस ने शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर बांद्रा कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 24 25, 26 और 27 जनवरी तक यानी की 96 घंटे की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। दो गोलियों के बरामद होने वाली इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके और फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है, अब सभी की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई और जांच में आने वाले खुलासों पर टिकी हैं।

बांद्रा कोर्ट से नहीं मिली राहत

मुंबई के बांद्रा कोर्ट में केआरके से जुड़े फायरिंग केस की अहम सुनवाई हुई। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि घटना में दो राउंड फायर हुए थे और वहां से एक कारतूस भी मिला है। हालांकि, फायरिंग क्यों हुई? इसका कारण अभी साफ नहीं है और जांच जारी है। पुलिस इसे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर मामला मान रही है।

केआरके के वकील का क्या है कहना?

वहीं, केआरके के वकील ने पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि एक अनजान शख्स ने दो अलग-अलग फ्लैट्स की ओर फायर किया था। दोनों बिल्डिंग के बीच 400 मीटर की दूरी है, जबकि जिस हथियार की बात हो रही है, उसकी रेंज सिर्फ 20 मीटर है, जिससे आरोप कमजोर लगते हैं।

केआरके ने कोर्ट में कहा कि उनका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। उनके पास वैध लाइसेंस है और वह कई सालों से मुंबई में रहते हैं, इसलिए उनके फरार होने की बात भी बेबुनियाद है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उनकी बेबाक राय की वजह से फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं।

कोर्ट का फरमान

सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बांद्रा कोर्ट ने फैसला सुनाया और केआरके को 27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। अब पुलिस के पास पूरा समय होगा कि वह फायरिंग के असली इरादे और घटना से जुड़े हर छोटे-बड़े पहलू की गहराई से जांच कर सके। मामला अब और दिलचस्प मोड़ ले चुका है, क्योंकि आगे की पूछताछ से कई नए खुलासे होने की उम्मीद है।

Updated on:
24 Jan 2026 04:05 pm
Published on:
24 Jan 2026 03:42 pm