बॉलीवुड

Krrish 4 का इंतजार कर रहे फैंस को लगा तगड़ा झटका? टल सकती है ऋतिक रोशन की मूवी की रिलीज डेट

Krrish 4 Latest Update: ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कृष-4’ को लेकर डायरेक्टर-एक्टर राकेश रोशन ने बात की है। उन्होंने बताया है कि फिल्म कहां तक पहुंच गई और क्या है इसकी लेटेस्ट अपडेट।

2 min read
Jan 25, 2025
Krrish 4 Update Rakesh Roshan Reveals Why Hrithik Roshan upcoming movie Delayed

Krrish 4 Latest Update: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन मोस्ट अवेटेड मूवी है कृष-4। इसका इंतजार दर्शकों को 2018 से जब इसकी पहली बार अनाउंसमेंट हुई थी। हाल ही में ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने इस पर अपडेट शेयर की है। उन्होंने बताया है कि इस मूवी का काम कहां तक पहुंचा और क्या इस फिल्म की शूटिंग डिले हो सकती है।

कृष 4 पर क्या बोले राकेश रोशन (Rakesh Roshan On Krrish 4)

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में 'कृष 4' पर बात की। उन्होंने फैंस को बताया की इस मूवी की स्क्रिप्ट रेडी है। राकेश ने कहा- 'कृष 4 जल्द ही बनने वाली है। असल में इस फिल्म के बजट को लेकर बार-बार समस्या आ रही है। ये एक बहुत बड़े बजट की फिल्म है जिसे बड़े स्केल पर बनाया जा रहा है।’

कब शुरू होगी कृष-4 की शूटिंग

उन्होंने आगे कहा- अगर हम बजट कट करते हैं तो स्टोरीलाइन से समझौता करना पड़ेगा और मैं इस फिल्म को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहता। मैं सही बजट के साथ सही स्केल की फिल्म बनाना चाहता हूं और जब ऐसा होगा तभी मैं इसकी शूटिंग शुरू करूंगा।''

कुछ समय पहले खबर आई थी कि 'कृष 4' की शूटिंग ऋतिक रोशन जल्द शुरू कर सकते हैं। कहा जा रहा था कि वो अपनी फिल्म 'वॉर 2' से फारिग होने के बाद इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। 2025 अप्रैल तक इसकी शूटिंग चलेगी। लेकिन अब राकेश रोशन के बयान से लगता है कि ये फिल्म डिले हो सकती है क्योंकि अभी तक इसके लिए प्रोड्यूसर और बजट दोनों का इंतजाम नहीं हुआ है। यानी अभी कृष-4 का इंतजार कर रहे फैंस को थोड़ा और धैर्य रखना होगा।

कृष-4 की स्टारकास्ट 

बताया जा रहा है कि इस फिल्म को 'अग्निपथ' के निर्देशक करण मल्होत्रा डायरेक्ट करने वाले हैं। इस मूवी से नोरा फतेही और नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम भी जुड़ रहा है। हालांकि, अभी तक मूवी से जुड़ी स्टारकास्ट, कहानी और रिलीज डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।