बॉलीवुड

Krrish 4 Update: ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ में हुई रणबीर कपूर की एंट्री? रिलीज डेट पर भी आई बड़ी अपडेट

ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म कृष 4 को लेकर बड़ी खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि इसमें रणबीर कपूर भी नजर आएंगे...
2 min read
Oct 22, 2024
Krrish 4 Update
Krrish 4 Update

Krrish 4 New Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री को पहली बार अपना सुपरहीरो कृष 4 से मिला था। इस फिल्म के 3 पार्ट आ चुके हैं अब फैंस इसके चौथे पार्ट के रिलीज होने को लेकर काफी एक्साइडेट हो रहे है। सोशल मीडिया पर अब इस ब्लॉकबस्टर सीरीज में ऋतिक रोशन के बाद रणवीर की एंट्री भी होने वाली है। खबर आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया।

क्या है वाकई रणबीर कपूर होंगे कृष 4 का हिस्सा (Krrish 4 Ranbir Kapoor Entry)

कृष का पहला पार्ट साल 2013 में आया था। इस फिल्म को दर्शकों का बखूबी प्यार मिला। इसके बाद कृष के सारे सीक्वल सुपरहिट रहे। इसमें ऋतिक रोशन के मास्क से लेकर उनकी सुपरमैन वाली ड्रेस ने बच्चों पर एक अलग ही छाप छोड़ी। अब जैसे ही खबर आई कि कृष 4 भी जल्द रिलीज होगी तो फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई। अब इस फ्रेंचाइजी में रणबीर कपूर के होने की बात आ रही है ऐसा इस वजह से हो रहा है क्योंकि ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर को सिद्धार्थ आनंद के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। इसके तुरंत बाद भी खबरें आने लगी कि ऋतिक रोशन की कृष 4 में रणबीर कपूर नजर आएंगे। वजह ये भी है कि कृष 4 को सिद्धार्थ आनंद ही डायरेक्ट कर रहे हैं।

ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर आएंगे नई फिल्म में नजर?

बता दें, रणबीर कपूर कृष 4 में नहीं होंगे। ये महज एक अनुमान लगाया गया। वहीं खबर ये है कि ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर दोनों साथ में कोई और फिल्म में नजर आ सकते हैं। वहीं, कृष 4 की रिलीज डेट की बात करें तो इस फिल्म का दर्शकों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म साल 2026 तक फ्लोर पर आ सकती है।

Updated on:
22 Oct 2024 11:28 am
Published on:
22 Oct 2024 08:59 am