बॉलीवुड

मेरे पास पैसे नहीं… मानहानि केस पर रोते हुए कुमार सानू की एक्स-वाइफ ने तोड़ी चुप्पी

Kumar Sanu ex-wife Statement: कुमार सानू की एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य ने मानहानि केस को लेकर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है और सानू से आग्रह किया है कि वे इस मामले को आगे न बढ़ाएं।
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2025, 3:50 PM IST
मैं सानू से रिक्वेस्ट करती हूं, मत करो... मानहानि केस पर पहली बार खुलकर बोलीं कुमार सानू की एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य
कुमार सानू (सोर्स: X)

Kumar Sanu ex-wife Statement: बॉलीवुड के फेमस सिंगर कुमार सानू की एक्स-वाइफ और उनके तीन बेटों की मां, रीता भट्टाचार्य ने हाल ही में उनके खिलाफ दर्ज मानहानि नोटिस को लेकर रिएक्ट किया है। रीता ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें इस मानहानि नोटिस से बेहद शॉक लगा है और ये पूरी घटना उनके और उनके बेटों के लिए बेइज्जती भरी है।

केस पर पहली बार बोलीं कुमार सानू की एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य

इतना ही नहीं, रीता ने ये भी बताया कि इस नोटिस में उनके खिलाफ 50 करोड़ की मांग की गई है, जबकि मीडिया ने दावा किया था कि सानू ने 30 लाख रुपये की मांग की है और उन्होंने कहा, "मुझे यकीन नहीं होता कि कुमार सानू इतने पैसे कैसे सोच रहे हैं कि मेरे पास हैं, रोते हुए बोली मेरे पास पैसे नहीं, उन्होंने ये कदम क्यों उठाया, ये समझ से बाहर है।"

दरअसल, ये मामला तब शुरू हुआ जब कुमार सानू की पूर्व प्रेमिका कुनिका सदानंद ने टीवी शो बिग बॉस में अपने उन किस्सों का खुलासा किया, जिनमें उन्होंने सानू के साथ अपने पुराने रिश्ते का जिक्र किया था। कुनिका के इस बयान के जवाब में रीता ने सार्वजनिक रूप से अपनी बात बताई थी।

कुमार सानू के साथ कोई कनेक्शन नहीं बनाया है

रीता ने ये भी बताया कि पिछले कई सालों से उन्होंने कुमार सानू के साथ कोई कनेक्शन नहीं बनाया है उन्होंने कहा, "कुमार सानू ने हमें हमेशा ब्लॉक कर रखा है। मैंने कई बार कोशिश की उनसे बात करने की, लेकिन उन्होंने हमारा कॉल नहीं उठाया। तब मैंने उनके ऑफिस के जरिए कॉल करने की कोशिश की, मगर कोई फायदा नहीं हुआ।"

कुमार सानू (सोर्स: x)

उन्होंने इस पूरे मामले को बेइज्जती बताया और कहा, "मेरे बड़े बेटे की शादी हो रही थी, और उस समय भी हमें इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ी। ये हमारे परिवार के लिए बेहद शर्मनाक है।" इतना ही नहीं, रीता ने ये भी बताया कि वे इस मामले में काउंटर-केस दायर करने की योजना बना रही हैं, उन्होंने कुमार सानू से अपील करते हुए कहा, "मैं उनसे अदालत में मिलूंगी और हाथ जोड़कर कहूंगी कि कृपया एक अच्छा इंसान बनो और मेरे तीन बच्चों के पिता बनो। अगर तुम हमसे प्यार नहीं कर सकते, तो कम से कम हमें परेशान मत करो।" रीता का कहना है कि 63 साल की उम्र में फिर से कोर्ट के चक्कर में पड़ना उनके लिए काफी दर्दनाक है।

Updated on:
21 Dec 2025, 3:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज

पाकिस्तान में भी बजा ‘रामायण’ का डंका, कराची के मंदिर में लगा रणबीर कपूर की फिल्म का पोस्टर

‘इतना नीचे गिर गईं एक हेंपर जीतने के लिए’, तारा सुतारिया के विवाद पर तंज कसना जान्हवी कपूर को पड़ा भारी, लोगों ने लगाई क्लास

नसीरुद्दीन शाह के ‘मैं हूं दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद, बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी छिड़ी बहस

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर परेश रावल ने कसा तंज, बोले- ‘सबको हक है अपनी बात कहने का’