
Kumar Vishwas On Sonakshi Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी और परवरिश पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कुमार विश्वास ने जो कहा उससे सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। इससे पहले भी शाक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कसा था और अब कवि कुमार विश्वास ने भी एक अजीब बयान दे दिया है। उससे सोनाक्षी सिन्हा के फैंस खासा नाराज दिखाई दे रहे हैं। आइये जानते हैं आखिर कुमार विश्वास ने सोनाक्षी सिन्हा को लेकर क्या कहा है?...
कुमार विश्वास अपनी कविताओं से दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। देश में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। ऐसे में कुमार विश्वास हाल ही में मेरठ एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां उन्होंने सिन्हा परिवार पर बिना नाम लिए टिप्पणी कर दी। कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए कहा कि हर माता-पिता को अपने बच्चों को रामायण सिखानी चाहिए। अब वहीं से कुमार विश्नास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उसमें देखा जा सकता है कि कुमार विश्वास कहते हैं, "अपने बच्चों को रामायण सिखाएं। अपने बच्चों को सीता जी की बहनें और भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराइए। एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाएं उनकी तालियां उठें। अपने बच्चों को रामायण सुनवाइए और गीता पढ़वाइए। वर्ना ऐसा न हो कि आपके घर का नाम 'रामायण' हो और आपके घर की श्री लक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए।"
इस पूरे बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि कुमार विश्वास ने डायरेक्ट शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना साधा है क्योंकि उन्हीं के घर का नाम रामायण हैं और उनकी बेटी ने एक हिंदू होते हुए मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल से शादी की है। उन्होंने शादी परिवार के खिलाफ जाकर की थी। ऐसे में उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। वहीं, बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा काफी साल पहले KBC शो में गई थीं जहां उनसे पूछा गया था कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? एक्ट्रेस को इसका जवाब नहीं पता था उन्होंने शो में इसका जवाब देने के लिए लाइफलाइन ली थी। हाल ही में मुकेश खन्ना ने ये पूरा मुद्दा फिर उठाया है और कहा कि सोनाक्षी सिन्हा को रामायण के बारे में कोई जानकारी नहीं है और उनके पिता की गलती है जो उन्होंने अपनी बेटी को कुछ नहीं सिखाया।
सोशल मीडिया पर अब सोनाक्षी सिन्हा के फैंस अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये सालों पहले की बात अब बार-बार क्यों सामने आ रही है?" दूसरे ने लिखा, "सोनाक्षी जी आपने शादी तो मुस्लिम धर्म में की वो भी परिवार के खिलाफ ये बात है तो गलत।" तीसरे ने लिखा, "सोनाक्षी और जहीर आप मेरे फेवरेट कपल में से एक हैं आपकी वीडियो फोटो हमें काफी पसंद है।"