बॉलीवुड

Laila Majnu Movie New Song Aahista: होती है निगाहों से बात, दोनों कलाकारों में जबरदस्त है कैमिस्ट्री

डायरेक्टर साज‍िद अली के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 7 सितम्बर को स‍िनेमाघरों दस्तक देगी।
2 min read
Aug 11, 2018
Laila Majnu
Laila Majnu

बॉलीवुड एक्टर, निर्माता इम्तियाज अली और प्रोड्यूसर एकता कपूर फिल्म 'लैला मजनू' ला रहे हैं। इस मूवी का ट्रेलर, टीजर और पोस्टर हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। ऐसे में अब मूवी 'लैला मजनू' का नया गाना 'आहिस्ता आहिस्ता...' भी जारी हो चुका है। इसमें दोनों कलाकारों के बीच की कैमिस्ट्री को दिखाया गया है। इस गाने को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।

गाने में है रोमांस का तड़का

फिल्म 'लैला मजनू' के गाने 'आहिस्ता आहिस्ता...' में 'लैला और मजनू' का किरदार निभा रहे एक्टर अविनाश और एक्ट्रेस तृप्ति के बीच के पनपते प्यार को दिखाया जा रहा है। इसमें दोनों कलाकार अपने दोस्त की शादी में जाते हैं। जहां उनके दोस्त उन्हें बार-बार परेशान और छेड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ समय बाद दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हो जाती है। इसके बाद मुलाकात और रोमांस का तड़का लगता है। गाने के अंत में कुछ लोग अविनाश के ऊपर पत्थर फेंकते है जिससे उसके के सिर पर चोट लग जाती है और वो भागते हुए जंगलों की ओर नजर आते हैं। इसके साथ ही गाना खत्म हो जाता हैं। बता दें कि इस गाने को सिंगर अरिजीत सिहं और जोनिता गांधी ने अपनी आवाज दी हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर की वादियों में हुई है। डायरेक्टर साज‍िद अली के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 7 सितम्बर को स‍िनेमाघरों दस्तक देगी।

आखिर कौन है 'लैला मजनू'

दुनिया की सबसे मशहूर प्रेम कहानियों में शुमार 'लैला मजनू' के क‍िस्‍से आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं। माना जाता है कि ये दोनों ही पाकिस्तान से संबंध रखते थे। सिंध प्रांत के अरबपति शाह अमारी के बेटे कैस उर्फ मजनू को उसी प्रांत की गरीब लड़की लैला से प्रेम हो गया था। लैला के भाइयों को दोनों का प्रेम रास नहीं आया और उन्‍होंने बेरहमी से मजनू की हत्या कर दी। लैला को जब इस बात का पता चला तो वह मजनूं के शव के पास पहुंची और वहीं उसने अपनी जान दे दी थी।

Published on:
11 Aug 2018 01:58 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 30: हनुमान अंश का 30वें हुआ अबतक का सबसे ज्यादा कलेक्शन, ‘मिर्जापुर’ ने 2 दिनों में कमा डाले 50 करोड़

‘हैवान’ में अक्षय कुमार- सैफ अली खान की कास्टिंग पर प्रियदर्शन ने किया खुलासा, बोले- नए स्टार्स बहुत इनसिक्योर है

सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ