26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Laila Majnu Trailer: प्यार पागलपन है…, अरबपति मजनूं और गरीब लैला में ऐसे हुआ प्यार

सिंध प्रांत के अरबपति शाह अमारी के बेटे कैस उर्फ मजनूं को उसी प्रांत की गरीब लड़की लैला से प्रेम हो गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 7 Aug 2018, 5:37 PM IST

Laila Majnu

Laila Majnu

बॉलीवुड एक्टर इम्तियाज अली और एक्ट्रेस एकता कपूर ला रहे हैं नई फिल्म 'लैला मजनूं'। ये फिल्म साल 1976 में आई फिल्म 'लैला मजनू' की रीमेक है। इसमें एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस रंजीता कौर ने मुख्य भूमिका अदा की थी। ऋषि 'मजनू' के किरदार में और रंजीता ने 'लैला' की भूमिका अदा की थी। उनकी यह फिल्म सुपरहिट रही थी। यह मूवी हरनाम सिंह के निर्देशन में बनाई गई थी। अब इसी कहानी को फिल्म 'लैला मजनू' के रीमेक में नए तरीके से दिखाया गया है और इस मूवी का ट्रेलर भी यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है।







'लैला मजनू' का ट्रेलर काफी दमदार है

यह फिल्म एकता कपूर का प्रोजेक्ट है और इसके लिए खासतौर पर उन्होंने इम्‍त‍ियाज अली के साथ हाथ म‍िलाया है। इस फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है। इसमें एक्टर अविनाश और एक्ट्रेस तृप्‍त‍ि ड‍िमरी लीड रोल अदा कर रहे हैं। बता दें कि अविनाश 'मजनू' और तृप्‍त‍ि 'लैला' का किरदार अदा कर रहे हैं। ट्रेलर में दोनों का बेहद दिलकश अंदाज है। अब ये दूसरा मौका है जब ये कहानी स्क्रिन पर उतरने जा रही है। इसकी शूटिंग कश्मीर की वादियों में हुई है। डायरेक्टर साज‍िद अली के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 24 अगस्त को स‍िनेमाघरों दस्तक देगी।







ये है लैला मजनूं की कहानी

दुनिया की सबसे मशहूर प्रेम कहानियों में शुमार लैला-मजनूं के क‍िस्‍से आज भी लोगों की जुबां पर रहते हैं। बता दें कि ये दोनों ही पाकिस्तान से संबंध रखते थे। सिंध प्रांत के अरबपति शाह अमारी के बेटे कैस उर्फ मजनूं को उसी प्रांत की गरीब लड़की लैला से प्रेम हो गया था। लैला के भाइयों को ये प्रेम रास नहीं आया और उन्‍होंने बेरेहमी से मजनूं की हत्या कर दी। लैला को जब इस बात का पता चला तो वह मजनूं के शव के पास पहुंची और वहीं उसने खुदकुशी कर ली।

हालांक‍ि तथ्‍यों में ये भी सुनने को म‍िलता है क‍ि दोनों एक दूसरे के प्रेम में डूब चुके थे और न‍िकाह करना चाहते थे। लेक‍िन दोनों परिवारों को उनका प्यार ना मंजूर था। दोनों ने इससे तंग आकर अपनी जान दे दी थी। इत‍िहासकारों का ये भी मानना है क‍ि लैला-मजनूं पाक‍िस्‍तान से भाग कर राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित अनूपगढ़ इलाके में आ पहुंचे जहां प्यास से इन दोनों की मौत हो गई थी और अनूपगढ़ तहसील में इन दोनों प्रेम‍ियों की मजार बनी हुई है। इस मजार को प्रेम का प्रतीक माना जाता है और प्रेम में यकीन रखने वाले लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं। साथ ही उनके मजार पर चादर चढ़ाते हैं। वर्ष में एक बार इस मजार पर मेला भी लगता है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग