बॉलीवुड

लारा दत्ता: इनके लिए सलमान ने कैटरीना को छोड़ा, अफेयर्स ने डूबोया कॅरियर

लारा दत्ता ने तलाकशुदा टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से शादी कर ली

2 min read
Apr 16, 2018
Salman khan and Lara Dutta
Salman khan and Lara Dutta

बालीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता का आज 41वां जन्मदिन है। लारा ने बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं के साथ फिल्मों में काम किया है। उनको अपनी डेब्यू फिल्म के लिए ही बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। लारा दत्ता मिस यूनिवर्स भी रह चुकी हैं। उन्होंने आते ही बॉलीवुड में कामयाबी हासिल करनी शुरू कर दी।

पहली ही फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड:
लारा दत्ता ने फिल्म 'अंदाज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी लीड रोल में थीं। वहीं लारा को इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

लारा के लिए सलमान ने छोड़ा कैटरीना को:
लारा दत्ता अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म 'पार्टनर' में भी नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म सलमान की कथित गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ भी थी लेकिन सलमान ने कैटरीना को छोड़ लारा के साथ जोड़ी बनाई। वहीं कैटरीना की जोड़ी अभिनेता गोविंदा के साथ बनी। यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर बड़ी हिट रही।

अफेयर्स से पड़ा कॅरियर पर असर:
बॉलीवुड में आने के बाद लारा दत्ता ने शुरू में तो कामयाबी हासिल की लेकिन उनके अफेयर्स के कारण उनके कॅरियर पर असर पड़ना शुरू हो गया। लारा ने वर्ष 2000 में अपने कॅरियर की शुरूआत की और इसी वर्ष वह मिस यूनिवर्स भी बनीं। इसी वर्ष लारा ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।

मां बनने का बाद लिया लंबा ब्रेक:
लारा दत्ता ने तलाकशुदा टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति से शादी कर ली। इसके बाद जब लारा मां बनी तो उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया। लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने वर्ष 2013 में फिल्म 'डेविड' से कमबैक किया।

रिएलिटी शो में बनी जज:
लारा दत्ता इन दिनों बड़े पर्दे की बजाय छोटे पर्दे पर नजर आ रही हैं। वह इन दिनों टीवी पर एक डांस रिएलिटी शो में जज बनी हुई हैं। इस रिएलिटी शो का नाम है 'हाई फीवर'। इस शो में लारा के अलावा अहमद खान भी जज के रूप में हैं।

Published on:
16 Apr 2018 01:52 pm