Leo Box Office Collection Day 5: 'लियो' ने मंडे को संडे जैसा ग्रैंड कलेक्शन अपने नाम किया है फिल्म लगातार पांचवे दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाने में सफल रही है।
Box Office Collection: लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) की फिल्म लियो (Leo) में सुपरस्टार विजय थलापति का एक्शन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है वीकेंड पर लियो ने परचम लहराया है मंडे को लियो ने शानदार कमाई कर 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है, फिल्म ने महज 5 दिनों में अपनी लागत का आधे से ज्यादा कमा लिया है। रिलीज के पांचवे दिन फिल्म को रामनवमी की छुट्टी का भी फायदा मिला है, उम्मीद है लियो को मंगलवार दशहरे की छुट्टी का भी फायदा होगा। अब Sacnilk के अर्ली ट्रेड के अनुसार 23 अक्टूबर पांचवे दिन के आंकड़े आ गए हैं लियो ने जो 5 दिनों में कर दिखाया है वह काफी मुश्लिक है पर फिल्म ने आसानी से एक पहाड़ जैसा कलेक्शन खड़ा कर दिया है।
लियो ने 5वें दिन 200 करोड़ किया कलेक्शन (Leo Box Office Collection Day 5)
Sacnilk के अनुसार जो आंकड़ें आए है उसमें विजय थलापति (Vijay Thalapathy) की फिल्म लियो ने पहले मंडे को बेस्ट परफॉर्मेंस दी है फिल्म ने मंडे यानी 23 अक्टूबर को रिलीज के पांचवे दिन ही 25 करोड़ का धुआंधार कलेक्शन किया है पर शाम होते-होते ये आंकड़े ऊपर-नीचे हो सकते हैं अगर ये आंक़ड़ें सही रहे तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 206.40 करोड़ रुपए हो जाएगा।
लियो ने 'जवान', 'फुकरे 3', 'मिशन रानीगंज' और बड़े स्टार्स जैसे शाहरुख खान और अक्षय कुमार का पत्ता साफ कर दिया है, यहां तक कि 'लियो' के एक दिन बाद रिलीज हुई फिल्म 'गणपत' और 'यारियां 2' भी फ्लॉप साबित हो गई है।