बॉलीवुड

Leo Box Office: ‘लियो’ ने संडे को मचाया आंतक, 18वें दिन कलेक्शन ने किया तांडव

Leo Box Office Collection Day 18: 'लियो' ने संडे को कमाल का विशाल कलेक्शन किया है, फिल्म हर दिन टिकट खिड़की पर धमाल मचा रही है।  
less than 1 minute read
Nov 06, 2023
leo_box_office_collection_day_18.jpg
लियो ने संडे 18वें दिन काटा बॉक्स ऑफिस पर बवाल

Box Office Collection: लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) की 'लियो' (Leo) के संडे को 18 दिन पूरे हो गए हैं, फिल्म थिएटर पर छप्पर फाड़ कर कमाई कर रही है। लियो में संजय दत्त और विजय थलापति (Vijay Thalapathy) का एक्शन देखने लायक है, इसकी कहानी से लेकर इसका ड्रामा हर चीज फैंस को खूब पसंद आ रही है, फिल्म जल्द OTT पर भी रिलीज हो जाएगी। इसका हमें 2 हफ्ते का इंतजार करना होगा और फिल्म 21 नवंबर को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी, पर उससे पहले आप इसे थिएटर्स में सस्ती टिकटों के साथ देख सकते हैँ, जहां फिल्म ने अपनी लागत पूरी कर ली है, वहीं फिल्म प्रोफिट कमा रही है, Sacnilk ने ट्रेड के अनुसार को लियो का संडे के आंकड़े बताए हैं, वह दिल को खुश करने वाले हैं।

लियो ने संडे को किया तूफानी कलेक्शन (Leo Box Office Collection Day 18)
Sacnilk ने संडे के आंकड़े जारी कर दिए हैं, लियो ने रिलीज के 18वें दिन यानी संडे 5 नवंबर को अपनी कमाई से खुद का पूरा कलेक्शन बदल कर रख दिया है, फिल्म ने 4.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है, अब फिल्म की कुल कमाई 328.50 करोड़ हो गई है।

फिल्म लियो को तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज किया गया है। लियो 10 में से 9 स्टार मिले हैं, इस रेटिंग को देखकर फिल्म लियो को एक बार देखने जाया जा सकता है। लियो ने 17 दिनों में कॉलीवुड में सबसे ज्यादा ओपनिंग कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया है।

Published on:
06 Nov 2023 07:59 am