Holi 2023: होली के त्योहार का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल रंगों का ये त्योहार बुधवार, 8 मार्च 2023 को मनाया जाएगा। होली के त्योहार पर अगर नाच-गाना न हो तो त्योहार बड़ा ही फीका-सा नजर आता है। इस खास दिन आप इन सदाबहार बॉलीवुड होली सॉन्ग पर अपनी मस्ती को दोगुना कर सकते हैं।

Holi 2023: होली जैसे जैसे नजदीक आ रही है दिल उमंगे ले रहा है रंगों से सराबोर होने के लिए हर कोई तैयार है। रंगों के सबसे बड़े त्योहार के जश्न में हर कोई झूमना चाहता है। होली हो और बॉलीवुड सॉन्ग पर मस्ती ना हो तो ऐसा हो नहीं सकता। बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक रंगों के त्योहार होली पर गाने बने है। अबीर-गुलाल, रंगों की बौछार और मिठाईयों के साथ जब इन बॉलीवुड गानों का हो साथ तो होली का जश्न दोगुना हो जाता है। होली में कुछ ही दिन बाकी है, ऐसे में चारों तरफ होली की तैयारी के साथ होली के गाने भी सुनाई देने लगे हैं। अगर आप होली के सेलिब्रेशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए गानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपकी होली को और ज्यादा मजेदार बना देंगे।
गो पागल (जॉली एल एल बी)
बलम पिचकारी (ये जवानी है दिवानी)
रंग बरसे (सिलसिला)
डू मी ए फेवर, लेट्स प्ले होली (वक्त- द रेस अगेंस्ट टाइम)
बलम पिचकारी (ये जवानी है दीवानी)
होली खेले रघुवीरा अवध में (बागबान)
अंग से अंग लगाना (डर)
यह भी पढ़ें: होली के लिए ढूंढ रही परफेक्ट आउटफिट्स, इन बी-टाउन एक्ट्रेसेस के लुक को करें रीक्रिएट
जय जय शिवशंकर (वॉर)
खेलन क्यूं ना जाए तू होली रे रसिया (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)
होली आई रे (मशाल)
होली के दिन दिल मिल जाते हैं (शोले)
माइंड ना करियो होली है (मिलन टॉकीज)
होली रे (मंगल पांडे: द राइजिंग)
होली में रंगीले
यह भी पढ़ें: शोले या बाग़बान नहीं.. इस फिल्म में खेली गई थी सबसे पहले होली, यहीं से शुरू हुआ ट्रेंड