महामारी कोरोनावायरस ( Coronavirus ) में बॉलीवुड सेलेब्स ने की लोगों की मदद सोनू सूद ( Sonu Sood ) से लेकर अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) ने दिया महादान
नई दिल्ली। कोरोनाकाल में बॉलीवुड के कई सितारों ने लोगों की काफी मदद की है। लॉकडाउन के दौरान घर से दूर अलग-अलग जगहों में फंसे लोगों को घर पहुंचाने से लेकर खाना खिलाने तक की जिम्मेदारी सेलेब्स ने बाखूबी निभाई है। सोशल मीडिया पर यह सभी बड़ी हस्तियां लोगों को काफी प्रेरित कर रही हैं। इस लिस्ट में सोनू सूद से लेकर अमिताभ बच्चन तक का नाम शामिल है। चलिए आपको बताते हैं ऐसे पांच बड़े नाम जिन्होंने लोगों की मदद के लिए किया करोड़ों का दान।
1. सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood ) ने आर्थिक रुप से ही नहीं बल्कि भावात्मक रूप से भी लोगों को खूब सपोर्ट किया। महामारी के दौरान सोनू सूद को खुद सड़कों पर प्रवासी मजदूरों ( Migrant Workers ) को उनके घर पहुंचाते हुए देखा गया। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन या फिर हवाई जहाज हो। अभिनेता ने अपनी तरफ से हर कोशिश की और लोगों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। यही वजह है कि महीनों बाद भी सोनू सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आज भी लोग अलग-अलग अंदाज में उन्हें धन्यवाद कहते हुए दिखाई देते हैं।
2. सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान ( Salman Khan ) भी महामारी के बीच लोगों की मदद करते हुए दिखाई दिए। सलमान ने गरीब और जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाया है। साथ ही 1 लाख सेनिटाइजर भी लोगों में बांटे। खबरों के मुताबिक सलमान ने आर्थिक रूप से भी लोगों की मदद की है। उन्होंने दिहाड़ी पर काम करने वाले लोगों के अकाउंट में 3000 रुपए भी ट्रांसफर करवाए हैं।
3. अमिताभ बच्चन
इस सकंट की घड़ी में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) भी लोगों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान गरीब और जरुरतमंद लोगों को खाना खिलाया है। साथ ही प्रवासी मजदूरों को फ्लाइट और बस के माध्यम से सुरक्षित उनके घर भी पहुंचाया है।
4. अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) ने महामारी के दौरान महादान दिया। अभिनेता ने 25 करोड़ की धनराशि पीएम फंड में डोनेट की है। साथ ही लॉकडाउन के दौरान कई जरूरतमंद लोगों की मदद भी की है। अक्षय कुमार ने आम लोगों के साथ-साथ मुंबई पुलिसकर्मियों के लिए सेनिटाइजर. फिट बैंड्स आदि जैसी महत्वपूर्ण चीजें भी मुहैया करवाई हैं।
5. शाहरुख खान और गौरी खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) और उनकी पत्नी गौरी खान ( Gauri Khan ) भी लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। महामारी जब तेजी से फैल रही थी। उस दौरान शाहरुख ने अपने ऑफिस को क्वारंटाइन सेंटर ( Quarantine Center ) में तबदील कर दिया था। गौरी और शाहरुख ने अम्फान तूफान ( Affan Tufan ) में भी लोगों की काफी सहायता की थी। उन्होंने प्रवासी मजदूरों तक भी मदद पहुंचाई है।