बॉलीवुड

Love Soniya: गंभीर विषय की फिल्म को BOX OFFICE पर मिली कमजोर शुरुआत, कमाए सिर्फ…

फैंस से लेकर सेलेब्स इस मूवी का काफी पसंद किया है।उनका कहना है कि फिल्म में एक अहम मुद्दे को दर्शाया गया है

2 min read
Sep 15, 2018
love sonia

राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, फ्रिडा पिंटो और मृणाल ठाकुर जैसे एक्टरों से सजी फिल्म 'लव सोनिया' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।फैंस से लेकर सेलेब्स इस मूवी का काफी पसंद किया है।उनका कहना है कि फिल्म में एक अहम मुद्दे को दर्शाया गया है, जिसके बारे में हर किसी को जागरूक होना चाहिए।बताया जा रहा है कि इस मूवी ने फर्स्ट डे बॉक्स ऑफस पर करीब 3 करोड़ रुपए कमाई की।

निर्माता-निर्देशक तबरेज नूरानी ने "लव सोनिया" से पहली बार निर्देशन में कदम रखा है. यह कहानी देह व्यापार से जुड़ी सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जो 7-8 साल की रिसर्च के बाद बनी है। पूरी रिसर्च में तबरेज का अहम योगदान है। पिछले 2 सालों में यह फिल्म बहुत सारे नेशनल और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई है, जहां इसे काफी सराहा गया।इस फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि जब कोई इस व्यापार को चुनता है तो क्यों चुनता है। इसके पीछे उसकी क्या मजबूरी है। वह अपने आप से इस व्यवसाय को चुनता है या फिर उसे जबरन इस पेशे में ढकेला जाता है। इस फिल्म में यह दिखाया गया है कि भारत में रोजाना लगभग 270 महिलाएं और लड़कियां गायब होती हैं। जो कहीं ना कहीं ह्यूमन ट्रैफिकिंग में फंस जाती हैं।

कहानी
इस फिल्म की कहानी की शरुआत कर्ज के बोझ तले दबे किसान के घर से शुरू होती है। किसान शिवा (आदिल हुसैन) अपने कर्ज का निपटारा करने के लिए दादा ठाकुर (अनुपम खेर) के साथ ह्यूमन ट्रैफिकिंग के तहत अपनी बेटी प्रीति का सौदा कर देता है। सोनिया को जब बहन प्रीति के बारे में पता चलता है, तो वह उसे खोजने लिए देह व्यापार की घिनौनी दुनिया में प्रवेश कर जाती है। यहां बहन को बचाने के बजाय वह भी उसी जाल में फंस जाती है। इसके बाद सोशल वर्कर मनीष (राजकुमार राव) सोनिया (मृणाल ठाकुर) को बचाने के लिए जान की बाजी लगा देता है और उसे बचाने वेश्यालय पहुंच भी जाता है, मगर सोनिया जिस्मफरोशी की उस दलदल से निकलने को राजी नहीं होती। कारण है, उसकी छोटी बहन प्रीति (रिया सिसोदिया) जिसे बचाने के लिए वह इस काली दुनिया में आई है। इस फिल्म की स्टोरी को पूरी तरह से समझने के लिए आपको सिनेमाघर का रुख लेना होगा।

ये भी पढ़ें

VIDEO:’लव सोनिया’की स्क्रीनिंग पर पहुंचे बॅालीवुड सेलेब्स
Published on:
15 Sept 2018 06:51 am
Also Read
View All