
बॅालीवुड स्टार Kartik Aaryan और Kriti Sanon स्टारर फिल्म 'Luka Chuppi' इस शुक्रवार को रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले दिन लगभग 8 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इसी के साथ फिल्म के दूसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है।
ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक फिल्म पूरे हफ्ते अच्छी कमाई करने वाली है। 'लुका छुपी' भारत में लगभग 2100 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। इसी से बताया जा रहा है की दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 8-10 करोड़ की कमाई की है।
गौरतलब है की फिल्म ‘लुका-छुपी’ गुड्डू और रश्मि की लव-स्टोरी है। की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे एक गर्लफ्रेंड और Boyfriend लिव-इन रिलेशनशिप में फंस जाते हैं और उन्हें शादी का ड्रामा करना पड़ता है।
फिल्म की कहानी, उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर मथुरा की है जहां कृति, 'रश्मि' नाम की लड़की का किरदार निभाती हैं। वहीं, 'गुड्डू' का किरदार कार्तिक आर्यन निभाते हैं। फिल्म में कार्तिक और कृति की एक्टिंग ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया है। मूवी के गाने भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन बेहतरीन तरीके से किया गया है।