बॉलीवुड

Luka Chuppi Box Office Collection Day 4: ‘राजी’, ‘स्त्री’ को पीछे छोड़ ‘लुका छुपी’ ने मारी बाजी, कमाए इतने करोड़

Kartik Aaryan और Kriti Sanon स्टारर फिल्म 'Luka Chuppi' की चौथे दिन की कमाई सामने आ चुकी है।
2 min read
Mar 05, 2019
Luka Chuppi Box Office Collection Day 4
Luka Chuppi Box Office Collection Day 4

Kartik Aaryan और Kriti Sanon स्टारर फिल्म 'Luka Chuppi' देश-विदेश में दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जा रही है। इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने लगभग तीन दिन में 32 करोड़ की कमाई कर ली है। अब फिल्म के चौथे दिन की भी कमाई सामने आ चुकी है। मूवी ने लगभग 7-7.5 करोड़ की कमाई की है।

इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई लगभग 40 करोड़ जा सकती है।

बता दें फिल्म बनाने में लगभग 25 करोड़ का खर्चा हुआ था। भारत में इसे 2100 स्क्रीन्स पर वहीं विदेश में इस फिल्म को 407 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

तरण आदर्श के मुताबिक पिछले साल रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' ने जहां पहले दिन 7.53 करोड़ की कमाई की, वहीं 'स्त्री' ने 6.83 करोड़ और 'बधाई हो' ने 7.29 करोड़ का कलेक्शन किया था। कार्तिक की फिल्म 'लुका छुपी' ने पहले दिन शानदार कमाई कर आलिया भट्ट की 'राजी', राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री' और आयुष्मान खुराना स्टारर 'बधाई हो' को भी पीछे छोड़ दिया है।

Published on:
05 Mar 2019 09:44 am