बॉलीवुड

Luka Chuppi new song : ‘लुका छिपी’ का नया गाना रिलीज, इस पंजाबी गाने का रीमेक

इस गाने को तुलसी कुमार ने गाया और कुणाल वर्मा ने इसके बोल ल‍िखे हैं। इस गाने का ओरिजनल वर्जन पंजाबी में है...
2 min read
Feb 18, 2019
Luka Chuppi
Luka Chuppi

बॉलीवुड अभिनेता Kartik Aaryan और Kriti Sanon की आने वाली फिल्म 'Luka Chuppi' का एक नया गाना रिलीज किया गया है। जारी किया गया गाना एक वेडिंग सॉन्ग है। यह गाना सोशल मीडिया पर जबदस्त वायरल हो रहा है। यह गाना अब तक 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लक्ष्मण उटेकर ने निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

दरअसल, लुका-छ‍ुपी का नया गाना पंजाबी पॉपुलर गाने 'तू लौंग वे मैं इलायची' का र‍ीमिक्स वर्जन है। इस गाने को तुलसी कुमार ने गाया और कुणाल वर्मा ने इसके बोल ल‍िखे हैं। इस गाने का ओरिजनल वर्जन पंजाबी में है। जो फैंस के बीच जबरदस्त सुपरह‍िट है। रीमेक गाने में कार्तिक आर्यन और कृत‍ि सेनन डांस करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो की शुरुआत में कृति दुल्हन और कार्तिक दुल्हे के अवतार में नजर आते हैं। दोनों दुल्हा-दुल्हन बनकर घर में एंट्री लेते हैं। घर के बड़ों का आशिर्वाद लेते हुए घर में शादी के कई फंक्शन शुरु होते है। आपको बता दें कि इस फिल्म के ज्यादातर गानों पर नजर डालें तो ये किसी न किसी पुराने ह‍िट गाने के रीमेक हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार के गाने 'ये खबर छपवा दो अखबार में, पोस्टर लगवा दो बाजार में' फिल्म 'अफलातून' के गाने का रीमेक आया था। इस गाने में कार्तिक-कृति की जबरदस्त बॉन्डिंग भी देखने को मिली है।

Updated on:
18 Feb 2019 05:52 pm
Published on:
18 Feb 2019 04:23 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा