4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनन्या के साथ नहीं कृति सेनन के साथ लीवइन में रहेंगे कार्तिक आर्यन! यहां जानें सच्चाई…

दिनेश विजान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'लुका छुपी' एक मार्च को रिलीज होने जा रही है। यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है।
2 min read
Google source verification
Kartik Aryan

Kartik Aryan

करोड़ों लड़कियों के दिलों को धड़कााने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों गाइड बन गए हैं। उनकी जिंदगी में ग्वालियर शहर का खास स्थान है। दरअसल, ग्वालियर कार्तिक का होमटाउन है और उनकी पैदाइश और पालन-पोषण इसी शहर में हुई है। हाल में कार्तिक की अगली फिल्म 'लुका छुपी' की शूटिंग के लिए अपने शहर ग्वालियर पहुंचे।

उनके साथ उनके को-स्टार कृति सेनन और अपारशक्ति खुराना भी थे। इस शहर में होस्ट होने के नाते कार्तिक अपने दोनों को-स्टार्स के लिए गाइड बन गए। कार्तिक अपने इन को-स्टार्स को ग्वालियर की मशहूर जगहों जैसे ग्वालियर किला और गूजरी महल जैसी जगहों पर घुमाने के लिए लेकर गए। इसके अलावा इन तीनों को ग्वालियर शहर में स्ट्रीट फूड इंजॉय करते हुए भी देखा गया। घूमने-फिरने के बाद कृति और अपारशक्ति को कार्तिक ने अपने घर पर भी इन्वाइट किया, जहां कार्तिक की फैमिली ने दोनों का दिल खोलकर स्वागत किया।

दिनेश विजान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'लुका छुपी' एक मार्च को रिलीज होने जा रही है। यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म मथुरा शहर के एक लोकल रिपोर्टर गुड्डू की कहानी है जिसे दिल्ली में पढ़ी-लिखी लड़की रश्मि से प्यार हो जाता है और इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग