बॉलीवुड

1 लाख रुपये देने के बदले गंदी डिमांड, मैसेज देखकर सहम गईं अभिनेत्री मानवी गगरू, इंडस्ट्री की खुली पोल

Maanvi Gagroo On Compromise: बॉलीवुड अभिनेत्री मानवी गगरू ने हाल ही में अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

2 min read
Jun 18, 2026
Maanvi Gagroo On Casting Couch Experience
Maanvi Gagroo On Casting Couch Experience (सोर्स- @maanvigagroo)

Maanvi Gagroo On Casting Couch Experience: बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे छिपी सच्चाइयों की कहानियां अक्सर पर्दे पर नहीं दिखतीं। इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मानवी गगरू ने अब अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों का ऐसा किस्सा साझा किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’, ‘उजड़ा चमन’ और कई चर्चित प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकीं मानवी ने बताया कि इंडस्ट्री में कदम रखते वक्त उन्हें ऐसे अनुभवों से गुजरना पड़ा, जिनका मतलब तक वो उस समय नहीं समझ पाई थीं।

मानवी गगरू ने खोला राज

'टू गर्ल्स एंड टू कप्स' नाम के एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें एक प्रोजेक्ट के लिए मैसेज मिला था। उस मैसेज में एक लाख रुपये के भुगतान के साथ ‘कम्प्रोमाइज’ का जिक्र किया गया था। उस वक्त मानवी को इस शब्द के पीछे छिपे मायने समझ नहीं आए। उन्होंने मासूमियत में इसका मतलब किसी आर्थिक शर्त या बजट से जुड़ी बात समझा और जवाब भी दे दिया।

मानवी ने एक डायरेक्टर को दिखाया मैसेज

बाद में उन्होंने ये मैसेज अपने एक भरोसेमंद कास्टिंग डायरेक्टर को दिखाया। तब उन्हें समझाया गया कि ऐसे प्रस्तावों से दूर रहना ही बेहतर है। मानवी ने कहा कि उन्हें इस बात पर हैरानी हुई थी कि सामने वाले ने इतनी संवेदनशील बात फोन पर नहीं बल्कि सीधे टेक्स्ट मैसेज में लिख दी थी।

'बाहरी लोगों के साथ ऐसा ही होता है'

अभिनेत्री का कहना है कि फिल्मी परिवार से ताल्लुक न रखने वाले कलाकारों के लिए इंडस्ट्री की भाषा और तौर-तरीकों को समझना आसान नहीं होता। अनुभव की कमी के कारण कई बार लोग ऐसी परिस्थितियों में उलझ जाते हैं, जिनका अंदाजा भी नहीं होता।

एक और किस्सा किया शेयर

मानवी ने एक और दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें एक मैगजीन के कवर शूट का ऑफर मिला था। वो इस अवसर को लेकर बेहद उत्साहित थीं और बिना ज्यादा जानकारी के हामी भरने को तैयार हो गई थीं।

हालांकि उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें पहले उस मैगजीन के बारे में जानकारी जुटाने की सलाह दी। जब उन्होंने इसके बारे में विस्तार से पढ़ा तो उन्हें एहसास हुआ कि ये वैसा मौका नहीं था, जैसा वो समझ रही थीं। इसके बाद उन्होंने तुरंत मना कर दिया।

Updated on:
18 Jun 2026 02:40 pm
Published on:
18 Jun 2026 02:36 pm