18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो शादियां करने वाले यूट्यूबर का होने वाला है छठा बच्चा? अब सोशल मीडिया पर अरमान मलिक को लगी लताड़

Youtuber Armaan Malik Wife Kritika Malik Pregnant?: यूट्यूबर अरमान मलिक ने कुछ दिन पहले व्लॉग में शेयर किया कि उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक मां बनने वाली हैं। इसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर लताड़ना शुरू कर दिया।

2 min read
Google source verification
Youtuber Armaan Malik Trolled

Youtuber Armaan Malik Trolled (सोर्स- @armaanmalik_)

Youtuber Armaan Malik Trolled: यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी किसी नई वीडियो या दो शादियों का मुद्दा नहीं, बल्कि कथित तौर पर छठे बच्चे की खबर है। एक वायरल वीडियो के बाद इंटरनेट पर लोगों ने अरमान, उनकी पहली पत्नी पायल और दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कई यूजर्स का कहना है कि मलिक परिवार हर कुछ समय बाद बच्चों को लेकर नया कंटेंट लेकर सामने आ जाता है।

वीडियो शेयर करते ही ट्रोल हुए अरमान मलिक

दरअसल, एक वीडियो में अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका के साथ नजर आए, जहां बातचीत के दौरान घर में एक और नन्हे मेहमान के आने का हिंट दिया गया। वीडियो में पायल मलिक भी मजाकिया अंदाज में कृतिका को लेकर टिप्पणी करती दिखाई दीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा तेज हो गई कि क्या मलिक परिवार में छठा बच्चा आने वाला है।

हालांकि बाद में सामने आया कि कृतिका मलिक गर्भवती नहीं हैं और परिवार की खुशखबरी उनकी छोटी बहन से जुड़ी हुई है। लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब उमड़ चुका था। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि आखिर इस परिवार के बच्चों की संख्या कहां जाकर रुकेगी।

लोगों ने अरमान परिवार को लगाई लताड़

जैसे ही ये वीडियो सामने आया और लोगों को पता चला कि मलिक परिवार ने बस कंटेंट के लिए जानबूझकर ये मजाक किया। लोगों ने जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया कि जैसे ही नया कंटेंट कम पड़ता है, परिवार किसी नए बच्चे या निजी जिंदगी से जुड़ी खबर को सुर्खियों में ले आता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कमेंट्स भी देखने को मिले, जिनमें कहा गया कि बच्चों को भी कंटेंट का हिस्सा बनाया जा रहा है।

चर्चाओं में रही निजी जिंदगी

अरमान मलिक की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय रही है। उनकी पहली पत्नी पायल से चार बच्चे हैं, जबकि दूसरी पत्नी कृतिका से एक बेटा है। दोनों पत्नियां एक ही घर में रहती हैं और अक्सर परिवार से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इसी वजह से उनके हर छोटे-बड़े अपडेट पर लोगों की नजर रहती है।

बीते कुछ वर्षों में अरमान मलिक को दो शादियों, पारिवारिक जीवन और बच्चों को लेकर कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। हालांकि परिवार की ओर से हमेशा यही कहा गया कि वे अपनी जिंदगी अपनी पसंद के मुताबिक जी रहे हैं।