
Alpha Trailer scene Vs Hollywood (IMDb)
Alpha Trailer scenes Hollywood Vibes: आलिया भट्ट की मेस्ट अवेटेड स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गया है। एक तरफ फैंस फिल्म में आलिया के दमदार एक्शन अवतार और YRF स्पाई यूनिवर्स को लेकर एक्साइटेड हैं, तो दूसरी ओर तरफ कुछ दर्शक ट्रेलर के कुछ सीन्स की तुलना हॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज से कर रहे हैं।
दरअसल, फिल्म 'अल्फा' (Alpha) के ट्रेलर में एक ऐसा सीन दिखाया गया है जिसमें बॉबी देओल का किरदार एक छोटी बच्ची पर निगाह रखता नजर आता है। इस पर सोशल मीडिया के कई यूजर्स ने इस सीन्स को लोकप्रिय सीरीज 'The Boys' के कुछ हिस्सों से जोड़कर देखा।
तो वहीं एक अन्य एक्शन सीन, जिसमें आलिया का किरदार बॉबी देओल पर हमला करने की कोशिश करता है और वो उसकी गर्दन पकड़ लेते हैं, उसे लेकर भी इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने इसका कम्पैर 'Game of Thrones' के फेमस आर्या स्टार्क और नाइट किंग वाले सीन से भी की। तो कुछ यूजर्स ने लिखा ये सीन्स हमने पहले ही देखे है।
बता दें, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब 'अल्फा' को ऐसी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा हो। दरअसल, फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद भी कुछ दर्शकों ने इसके विजुअल्स को फ्रेंच एक्शन फिल्म 'La Femme Nikita' और हॉलीवुड फिल्म 'American Sniper' के कुछ सीन्स से सिमिलर बताया था।
फिल्म 'अल्फा' ट्रेलर के बीच, सोशल मीडिया पर उठी फिल्म को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं, लेकिन कई दर्शकों ने माना कि बड़े बजट की एक्शन फिल्मों में कुछ विजुअल समानताएं होना तो नॉर्मल नहीं है। यूजर्स के मुताबिक, किसी सीन का मिलना जरूरी नहीं कि उसकी सीधी नकल हो, बल्कि कई बार ये एक्शन शैली और सिनेमाई प्रस्तुति का हिस्सा भी हो सकता है।
बता दें, फिल्म ट्रेलर में एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक नई स्पाई के रूप में नजर आ रही हैं, जबकि बॉबी देओल उनके सफर में अहम भूमिका निभाते दिखाई देते हैं। अनिल कपूर और शरवरी भी फिल्म में लीड रोल में हैं। तो वहीं ट्रेलर के लास्ट में ऋतिक रोशन की झलक ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।
माना जा रहा है कि वो YRF स्पाई यूनिवर्स के अपने लोकप्रिय किरदार कबीर के रूप में वापसी करेंगे। इसमें मजेदार बात ये है कि सोशल मीडिया पर कॉपी बहस जितनी तेज है, उससे कहीं ज्यादा चर्चा आलिया के एक्शन, फिल्म के स्केल और YRF स्पाई यूनिवर्स के अगले चैप्टर को लेकर हो रही है। अब देखना होगा कि 3 जुलाई को रिलीज होने वाली 'अल्फा' अपना जादू चला पाती है या नहीं।
Updated on:
18 Jun 2026 02:06 pm
Published on:
18 Jun 2026 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
