13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बॉलीवुड में मेरा कोई नहीं था, आने का इरादा नहीं था’, Elvish Yadav ने साइन की ‘मालामाल वीकली 2’, रितेश-परेश रावल के साथ आएंगे नजर

Elvish Yadav Malamaal Weekly 2: एल्विश यादव ने अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'मालामाल वीकली 2' साइन कर ली है। फिल्म में रितेश देशमुख, परेश रावल, राजपाल यादव, परिणीति चोपड़ा और रवीना टंडन भी नजर आएंगे।
2 min read
Google source verification
elvish-yadav

एल्विश यादव ने साइन की 'मालामाल वीकली 2' (IMDb)

Elvish Yadav Bollywood debut: यूट्यूबर से रियलिटी शो स्टार और अब बॉलीवुड एक्टर बनने की राह पर एल्विश यादव तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। टाइगर श्रॉफ स्टारर अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म का ऐलान होने के कुछ ही समय बाद एल्विश ने अपनी दूसरी फिल्म भी साइन कर ली है। वो अब 'मालामाल वीकली 2' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे स्टार दिखाई देंगे।

'मालामाल वीकली 2' की कास्ट में एल्विश यादव

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'मालामाल वीकली 2' में मेल लीड के तौर पर रितेश देशमुख, परेश रावल, राजपाल यादव और एल्विश यादव को कास्ट किया गया है। फिल्म की फीमेल कास्ट में परिणीति चोपड़ा, रवीना टंडन और शिल्पा शिरोडकर के नाम शामिल हैं।

एल्विश ने खुद एक्स पर पोस्ट कर अपनी नई फिल्म की जानकारी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने लिखा कि वो बाहर से आए हैं और बॉलीवुड में उनका कोई अपना नहीं था। उनके मुताबिक, दर्शकों के प्यार ने उन्हें बड़े पर्दे तक पहुंचाया है और इसी प्यार की वजह से वो अब 'मालामाल' हैं।

एल्विश के ऐलान पर फैंस का रिएक्शन

एल्विश के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आए। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उन्हें लगातार प्यार और सपोर्ट मिलने की बात कही, तो दूसरे फैन ने उन्हें मेहनत जारी रखने और बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने की शुभकामना दी। दरअसल, एक यूजर ने एल्विश के लगातार फिल्मों के ऐलान पर मजेदार अंदाज में लिखा कि जितनी जल्दी उनकी फिल्में अनाउंस हो रही हैं, उतनी जल्दी तो उनकी गर्लफ्रेंड भी जवाब नहीं देती। फैंस के इन रिएक्शंस से साफ है कि एल्विश के समर्थक उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में देखने को लेकर उत्साहित हैं।

'मालामाल वीकली 2' से पहले एल्विश के बॉलीवुड डेब्यू की खबर सामने आई थी। उनकी पहली फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट करेंगे और इसे विक्की जैन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे। इस तरह एल्विश के पास अब लगातार दो बॉलीवुड प्रोजेक्ट हैं। हालांकि, दोनों फिल्मों में उनके किरदार और कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

2006 में आई थी 'मालामाल वीकली'

'मालामाल वीकली' का पहला पार्ट साल 2006 में रिलीज हुआ था। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। उस समय फिल्म में नजर आए स्टार्स में कोई भी बड़ा बैंकेबल स्टार नहीं था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।

बता दें, करीब 7 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'मालामाल वीकली' ने दुनियाभर में लगभग 42.7 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था और सरप्राइज हिट साबित हुई थी। अब इसके दूसरे पार्ट में रितेश देशमुख, परेश रावल, राजपाल यादव और एल्विश यादव जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।