13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Operation Safed Sagar: नवाज शरीफ ने अटल बिहारी वाजपेयी से क्यों कहा था, ‘अगर हो सके तो देव आनंद को भी साथ ले आइए’?

Netflix Series Operation Safed Sagar: 'ऑपरेशन सफेद सागर' में दिखाया गया है कि में नवाज शरीफ का किरदार, देव आनंद के लिए अपनी पसंद का जिक्र करते हैं। असल जिंदगी में भी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री देव साहब को बहुत पसंद करते थे और उनकी फिल्में बार-बार देखते थे। ऐसा ही एक किस्सा है जो इस वेबसीरीज में दिखाया गया है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Aug 13, 2026

Dev Anand Nawaz Sharif

अटल बिहारी बाजपेई, देव आनंद और नवाज शरीफ की फोटोज। (फोटो सोर्स: IANS)

Operation Safed Sagar Dev Anand Nawaz Sharif: 'ऑपरेशन सफेद सागर', नेटफ्लिक्स की नई सीरीज है जो 1999 के कारगिल युद्ध की घटनाओं को भारतीय वायु सेना के नजरिए से दिखाती है। कुछ दिन पहले ही ये रिलीज हुई है और दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। शो की शुरुआत युद्ध शुरू होने से कुछ महीने पहले होती है, जब भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दोनों देशों के बीच शांति की पहल करने के लिए पाकिस्तान स्थित लाहौर गए थे। उनका यह दौरा ऐतिहासिक माना गया क्योंकि वाजपेयी दिल्ली से लाहौर एक स्पेशल बस से गए थे और कई मशहूर हस्तियां उनके साथ इस दौरे पर गई थीं। बता दें कि वेटरन एक्टर देव आनंद भी इस बस में सवार थे, और वो भी पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खास आग्रह पर।

'ऑपरेशन सफेद सागर' में, विनय पाठक ने निभाया नवाज शरीफ का किरदार

'ऑपरेशन सफेद सागर' सीरीज में, विनय पाठक (नवाज शरीफ के किरदार में) देव आनंद के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात करते हैं और बताते हैं कि यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। असल जिंदगी में भी, नवाज शरीफ के मन में इस एक्टर के लिए खास जगह थी। 'गाइड', 'ज्वेल थीफ़', 'CID', 'टैक्सी ड्राइवर', 'जॉनी मेरा नाम' जैसी कई फिल्मों के लिए मशहूर देव आनंद का जन्म लाहौर के पास हुआ था और उन्होंने लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। बंटवारे से पहले वो बॉम्बे चले गए थे और 1999 तक उन्हें अपने होम टाउन जाने का मौका नहीं मिला।

'अगर हो सके तो देव आनंद को भी साथ ले आइए'

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, नवाज शरीफ ने ही तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से देव आनंद को प्रतिनिधिमंडल के साथ लाने का अनुरोध किया था। बता दें कि 2024 में 'आउटलुक' में छपे एक लेख में पुण्य प्रसून बाजपेयी ने बताया कि देव आनंद को पाकिस्तान दौरे के बारे में सिर्फ एक दिन पहले ही बताया गया था। वाजपेयी ने देव आनंद से कहा, "कल तैयार रहिएगा। कुछ अधिकारी आपके घर आएंगे। कृपया दिल्ली आ जाइएगा। हां, अपना पासपोर्ट साथ रखना मत भूलिएगा। आपको मेरे साथ लाहौर चलना है। पड़ोसी देश में भी आपके बहुत सारे प्रशंसक हैं।" यह अचानक तय हुआ दौरा तब आयोजित किया गया था जब वाजपेयी ने शरीफ से पूछा था कि क्या उन्हें भारत से कुछ चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर हो सके, तो देव आनंद को भी अपने साथ ले आइए।"

'देव आनंद ने कहा कि मैं दोनों देशों को एक साथ लाने आया हूं'

नवाज ने देव के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया। उन्होंने बताया, "जैसे ही बस वाघा पहुंची, देव साहब बाहर निकले और हमने एक-दूसरे को गले लगाया। फिर उन्होंने मेरा और वाजपेयी जी का हाथ पकड़ा और हमें एक साथ लाते हुए कहा, 'मैं दोनों मुल्कों को इसी तरह इकट्ठा करने आया हूं'।"

ऑपरेशन सफेद सागर के बारे में

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान इंडियन एयरफोर्स के साहस और रणनीतिक भूमिका की कहानी पर आधारित है। सीरीज में युद्ध से पहले की राजनीतिक परिस्थितियों, एयर ऑपरेशंस और जवानों के सामने आई चुनौतियों को पर्दे पर बखूबी दिखाया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स अऊर फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि इसमें सिद्धार्थ, विनय पाठक, जिम्मी शेरगिल, अमृता बागची समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। खासतौर पर सिद्धार्थ ने स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा का किरदार निभाया है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग