13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अच्छे लड़के तीन जगह मिलते हैं’, कशिश कपूर के बयान पर भड़के यूजर्स, बोले- ‘खुद को तो देखो पहले’

Kashish Kapoor viral statement: कशिश कपूर ने फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में बताया कि उनके पर्सनल एक्सपीरियंस के मुताबिक अच्छे लड़के तीन जगह मिलते हैं।
2 min read
Google source verification
Kashish Kapoor)

कशिश कपूर ने फिल्मीज्ञान से की बातचीत (सोर्स: instagram-KashishKapoor)

Kashish Kapoor trolling: टीवी स्टार और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कशिश कपूर कुनाल खेमू के रियलिटी शो 'अलायंस' में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। बता दें, कशिश कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब हाल ही में फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में उन्होंने रिश्तों और लड़कों को लेकर अपने पर्सनल एक्सपीरियंस के बारे में बात की। जब उनसे पूछा गया कि उनके हिसाब से अच्छे लड़के कहां मिलते हैं, तो कशिश ने मजेदार अंदाज में तीन जगहों का जिक्र किया।

कशिश ने कहा कि उनके पर्सनल एक्सपीरियंस के मुताबिक अच्छे लड़के तीन जगहों पर मिलते हैं। पहली जगह विदेश, दूसरी औकात से बाहर और तीसरी रिश्तों में। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि हम इन तीनों जगहों पर नहीं हैं।

कशिश के बयान पर यूजर्स ने किया रिएक्ट

कशिश कपूर का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने उनके कमेंट पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी, जबकि कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया।

एक यूजर ने कशिश को 'रेड फ्लैग की ब्रांड एंबेसडर' बता दिया। वहीं, दूसरे यूजर ने उन्हें 'नूब फेमिनिस्ट' कहकर कमेंट किया। दूसरे यूजर ने कशिश के बयान पर पलटवार करते हुए लिखा कि अच्छे लड़के पाने के लिए लड़की का भी अच्छा होना जरूरी है और पहले उन्हें खुद को देखना चाहिए।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कशिश के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कुछ यूजर्स उनके जवाब को मजाकिया और बेबाक अंदाज बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनके बयान को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

बता दें, कशिश अपनी बेबाक और निडर छवि के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि वो हमेशा चर्चा में रहती है। साथ ही, दर्शक उन्हें स्प्लिट्सविला X5 या बिग बॉस 18 में देख चुके हैं, वे जानते हैं कि कशिश रणनीति बनाने, माइंड गेम खेलने और फिजिकल टास्क में मजबूत दावेदार मानी जाती हैं। बिग बॉस 18 के दौरान भी उन्होंने कई मौकों पर अपनी राय खुलकर रखी थी और जरूरत पड़ने पर पूरे घर के खिलाफ अकेले खड़े होने से भी पीछे नहीं हटी थीं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग