13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं युवा-विरोधी नहीं, क्योंकि मैं खुद युवा हूं’, Gen Z प्रोटेस्ट पर कंगना रनौत का एक और बयान, बोलीं- ‘आधे लोग शबाना आजमी टाइप थे’

Kangana Ranaut on Gen Z Remark: कंगना रनौत ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को Gen Z प्रदर्शन मानने पर सवाल उठाए। 'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका निशाना पूरी युवा पीढ़ी नहीं थी।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Aug 13, 2026

kangana ranaut remark on shabana azmi

कंगना रनौत ने Gen Z प्रोटेस्ट को लेकर फिर दिया बयान। (फोटो सोर्स: instagram- @kanganaranaut)

Kangana Ranaut on Gen Z Protest: एक्टर और BJP MP कंगना रनौत ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि कुछ युवा हिंदू महिलाएं बिना किसी जवाबदेही के आजादी का दिखावा करती हैं और उन्हें ‘जनरेशन गटर’ कहा। विपक्षी पार्टी के सदस्यों की तरफ से उनके कमेंट्स पर हुई आलोचनाओं के बाद, कंगना ने अब एक और सफाई दी है।

कंगना ने क्या शेयर किया

गुरुवार को, कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने बयान का बचाव करने के लिए अपना एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा, "पूरे देश के युवा? अगर आप सिर्फ Gen Z की बात करते हैं, तो लगभग 30-35 करोड़ के पास इनकी आबादी होने वाली है। जो जंतर मंतर है वहां पर 10,000 लोग एक ही समय पर थे जिनमें आधे से ज्यादा लोग तो शबाना आजमी-टाइप लोग थे, आपने देखा कि हर टाइप के एज ग्रुप घूम रहे थे। अगर हम युवाओं की बात करते हैं, Gen Z की हम खास तौर पर बात करते हैं तो लगभग वहां पर 2000 Gen Z थे, तो कैसे ये लोग इसको Gen Z प्रोटेस्ट कह रहे हैं? कि पूरे देश के Gen Z प्रोटेस्ट कर रहे हैं।

‘मैं युवा-विरोधी नहीं हो सकती क्योंकि मैं खुद युवा हूं’

उन्होंने आगे कहा, "मैं आपको ओपन चैलेंज देती हूं, मेरा कोई ऐसा खास कोट बताइए जहां मैंने पूरी पीढ़ी को शामिल किया हो? यह फालतू का एजेंडा आप मेरे साथ मत चलाइए! मैं युवाओं के खिलाफ नहीं हूं क्योंकि मैं उनमें से एक हूं।"

इसके आगे कंगना ने कहा, 75 साल की जानी-मानी बॉलीवुड एक्टर शबाना आजमी 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हजारों प्रोटेस्टर्स के साथ पार्लियामेंट की तरफ मार्च में शामिल हुईं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई उनकी फोटो और वीडियो में, वह एक ट्रक में सफर करती और प्रोटेस्टर्स के साथ बैरिकेड्स भी पार करती दिखीं। उन्होंने प्रोटेस्ट मार्च के दौरान की अपनी एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वह एक्टर प्रकाश राज के साथ थीं।

कंगना ने प्रोटेस्ट के बारे में क्या कहा?

बता दें कंगना ने पिछले महीने Gen Z प्रोटेस्ट की बुराई की थी। उन्होंने कहा था, "मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह पर इतनी गंदगी नहीं देखी। Gen Z प्रोटेस्ट की ये रील उल्टी लाने वाली हैं। जिस तरह से वो बोलते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं… मैंने अपनी लाइफ में कभी हर फ्रेम में सब कुछ इतना अजीब और इतना घटिया एक साथ नहीं देखा… मैं उन्हें जेनरेशन गटर कहती हूं। उनमें से कुछ के पास सिस्टम को देने के लिए कुछ नहीं है। वे पढ़ाई में अच्छे नहीं हैं।"

अपनी बातों पर हुए विरोध के बाद, कंगना ने कहा था कि उन्होंने NEET-UG पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के बारे में कोई आम बयान नहीं दिया था और उन्होंने "खास तौर पर कुछ लोगों या कुछ महिलाओं का जिक्र किया था"। उन्होंने बुधवार को ANI से बात करते हुए कहा, "जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं, और हम कहते हैं कि कॉकरोच गटर से निकलते हैं, इसमें क्या गलत है? मेरा मतलब बस इतना है: अगर लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं, और हम कहते हैं कि गटर उनका घर है, तो उन्हें बुरा क्यों लगना चाहिए? मैं निश्चित रूप से खुद को कॉकरोच नहीं मानती। अगर कोई कहे कि मैं गटर में रहती हूं, तो मैं मना कर दूंगी। लेकिन अगर कोई कॉकरोच होने का दावा करता है, तो जाहिर है, वे गटर में ही रहेंगे। और कहां? लेकिन यह दावा करना कि मैं सभी युवाओं की बात कर रही थी, बिल्कुल भी सही नहीं है।"

कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह पर भी दिया था विवादित बयान और फिर दी सफाई

बीते बुधवार को कंगना रनौत ने ANI से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर दिए गए विवादित 'लोमड़ी' वाले बयान का बचाव किया। कंगना ने कहा कि नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह काफी अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते दिख रहे थे। कंगना ने बताया, "मैंने उन्हें ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उन्होंने एक बेहद ही गंदा वीडियो बनाया था, जिसमें वह धमकियां दे रहे थे। बताएं हमारे प्रधानमंत्री पूरी दुनिया में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े-बड़े सम्मान मिलते हैं। हमें लोकतांत्रिक मर्यादा और संविधान का सम्मान करना चाहिए। क्या देश के चुने हुए प्रधानमंत्री के लिए इस तरह के अपशब्द बोलना सही है?"