
Cocktail 2 ( this photo from x;@Gossipwala)
Cocktail 2 Tumhi Ho Bandhu:बॉलीवुड स्टारर रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन की मोस्टअवेटेड फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)के ट्रेलर में जब 'तुम्हीं हो बंधु' (Bandhu 2.0) के रीक्रिएटेड वर्जन की झलक मिली थी तो दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई थी। आखिरकार बुधवार यानी कल इस गाने को मेकर्स ने पूरा गाना 'बंधु 2.0' रिलीज कर दिया और ये तुरंत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
प्रीतम ने ही इस गाने को कंपोज किया है, जिन्होंने ओरिजिनल ट्रैक भी बनाया था। रीक्रिएटेड वर्जन को कविता सेठ और नीरज श्रीधर ने अपनी आवाज दी है। साथ ही, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की तिकड़ी ने गाने में दिल खोलकर डांस किया है, लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है, कुछ को गाना बेहद पसंद आया तो कुछ को नहीं।
इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि मेकर्स ने खुद इस संभावित ट्रोलिंग का मजाक बनाते हुए एक्टर्स से ही कहलवा दिया कि गाना रिलीज के बाद ट्रोल होने वाला है नहीं करते है ऐसा हम ट्रोल हो जाएंगे, क्योंकि आज के दर्शक पुराने गानों के रीक्रिएटेड वर्जन को आसानी से एक्सेप्ट नहीं करते।
एक्टर शाहिद कपूर ने बताया कि फिल्म के ज्यादातर गाने ओरिजिनल हैं और टीम ने नए गानो पर काफी मेहनत की है। उनका कहना था कि जब किसी गाने की धुन पुराने ट्रैक की याद दिला दे तो सोशल मीडिया पर तुलना और ट्रोलिंग शुरू हो जाती है, चाहे टीम का इरादा कुछ भी रहा हो, इसीलिए ऐसा नहीं करते है। बता दें, इस पूरी बातचीत को आप एक वीडियो में सुन सकते है, जो नीचे दी गई है।
होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी 'कॉकटेल 2' 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। गानों और ट्रेलर ने अच्छी चर्चा बटोरी है लेकिन एडवांस बुकिंग अभी औसत रही है। साथ ही, 2012 की 'कॉकटेल' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था अब देखना ये है कि क्या ये सीक्वल भी वही जादू दोहरा पाएगा।
Updated on:
18 Jun 2026 12:37 pm
Published on:
18 Jun 2026 12:33 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
