बॉलीवुड

‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ के बाद सिर्फ शॉर्ट्स ही पहनने लगी थीं Maanvi Gagroo, बताई खास वजह

मानवी गागरू ( Maanvi Gagroo ) ने बताया, 'फिल्म इंडस्ट्री में काम करने से पहले तक मैंने कभी भी यह महसूस नहीं किया है कि मैं मोटी हूं या अधिक आकर्षक नहीं हूं। अपने करियर के शुरुआती दिनों में कई लोगों ने मुझे बताया कि मैं मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाने जितनी पतली नहीं हूं और न ही इतनी हेल्दी हूं कि किसी मोटी लड़की का किरदार निभा सकूं।'

2 min read
Nov 07, 2020
'फोर मोर शॉट्स प्लीज' के बाद सिर्फ शॉर्ट्स ही पहनने लगी थीं Maanvi Gagroo, बताई खास वजह

मुंबई। एक्ट्रेस मानवी गागरू ( Maanvi Gagroo ) ने अपनी वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' ( Four More Shots Please Web Series ) के बाद सिर्फ शॉर्ट्स ही पहनना शुरू कर दिया था। अपने ड्रेसअप में किए इस बदलाव को लेकर मानवी सजग थीं। उन्होंने ऐसा करने के पीछे की वजह भी बताई।

'मेरे पैर बाकी लड़कियों की तुलना में अधिक बड़े हैं'
मानवी ने कहा कि 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' के बाद मैं सिर्फ शॉर्ट्स ही पहनने लगी थी क्योंकि पहले मैं इस बात को लेकर बेहद सजग रहा करती थी कि मेरे पैर बाकी लड़कियों की तुलना में अधिक बड़े हैं। यह बदलाव मेरे अंदर अपने आप ही आता चला गया। व्यक्तिगत तौर पर, मैं अब अपनी बॉडी के साथ बेहद सहज हो गई हूं। हालांकि असहज मैं पहले भी कभी नहीं थी, हां कुछ चीजें की हैं जैसे कि पहले मैं शॉर्ट्स नहीं पहनती थी।'

'आम लड़कियां ऐसी ही होती हैं'

मानवी ने बताया, फिल्म इंडस्ट्री में काम करने से पहले तक मैंने कभी भी यह महसूस नहीं किया है कि मैं मोटी हूं या अधिक आकर्षक नहीं हूं। अपने करियर के शुरुआती दिनों में कई लोगों ने मुझे बताया कि मैं मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाने जितनी पतली नहीं हूं और न ही इतनी हेल्दी हूं कि किसी मोटी लड़की का किरदार निभा सकूं। मैं बीच में हूं, तो मुझे या तो वजन घटाना चाहिए या बढ़ाना चाहिए। मेरा रवैया कुछ ऐसा था कि मैं जो हूं यही हूं, आम लड़कियां ऐसी ही होती हैं। हमेशा वजन को लेकर इतना सजग रहना ही क्यों हैं? कलाकारों को हमेशा उनके लुक के आधार पर परिभाषित नहीं किया जाना चाहिए।

‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ वेब सीरीज
‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ वेब सीरीज का पहला सीजन अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया गया। ये बेहद सफल रहा। इसका दूसरा सीजन अप्रेल में रिलीज किया गया। इसमें चार बिंदास गर्ल्स की कहानी है। इसमें इन चार लड़कियों का किरदार मानवी गागरू, सयानी गुप्ता ( Sayani Gupta ), गुरबानी ( Gurbani Judge ) और कीर्ति कुल्हारी ( Kirti Kulhari ) ने निभाए हैं। ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ वेब सीरीज के दूसरे सीजन में इन चार खूबसूरत लड़कियों का रीयूनियन इस्तांबुल के लुभावने शहर में दिखाया गया और एक बार फिर इन गर्ल्स ने एक-दूसरे की लाइफ में एंट्री ली।

Published on:
07 Nov 2020 11:25 pm
Also Read
View All