बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण से प्रियंका चोपड़ा की तुलना करने पर भड़कीं मधु चोपड़ा

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की। उनकी इस तस्वीर की तुलना दीपिका पादुकोण के फोटो की जाने लगी। ऐसे में मधु चोपड़ा का गुस्सा फूट पड़ा।

2 min read
May 27, 2021
Priyanka Chopra Deepika Padukone

नई दिल्ली। बॉलीवुड में सेलेब्स को लेकर आए दिन सुर्खियां बनती रहती हैं। एक्टर्स कुछ भी करते हैं तो वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसके साथ ही, बॉलीवुड की अभिनेत्रियां फिल्मों के अलावा अपने फैशन सेंस के लिए काफी चर्चा बटोरती हैं। लेकिन मुसीबत तब आ जाती है जब दो एक्ट्रेसेस एक जैसे कपड़े पहन लेती हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल होने लगती हैं। दोनों की तुलना की जाती है कि कौन बेहतर लग रहा है। ऐसा ही कुछ हुआ प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के साथ।

दरअसल, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। जिसमें वह वोग मैग्जीन के लिए जबरदस्त अंदाज में पोज़ देती नजर आ रही हैं। जिसमें से एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं। उनकी ये तस्वीर थोड़ी बहुत दीपिका पादुकोण की तस्वीर से मिल रही थी। ऐसे में एक मीडिया हाउस ने दोनों अभिनेत्रियों की तुलना की। जिस पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

मीडिया हाउस ने दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर शेयर करते हुए तुलना की और पूछा कि दोनों में से कौन बेहतर लग रहा है। ये पोस्ट प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को पसंद नहीं आया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘केवल एक अंधा व्यक्ति की ये सोचेगा है कि दोनों ने सेम आउटफिट पहन रखा है। इसके अलावा परी हमेशा फैशनेबल कपड़ों को ज्यादा बेहतर तरीके से कैरी करती है’। उनका ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, कुछ लोगों ने मधु चोपड़ा को उनके ट्वीट पर ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने उन्हें लिखा, ‘दोनों का क्लास है इसमें मां को बीच में पड़ने की क्या ज़रूरत।’

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ एक्टर राजकुमार राव भी थे। वहीं, दीपिका पादुकोण के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में दिखाई देंगी। इसके अलावा, दीपिका के पास द इंटर्न की हिंदी रीमेक, एक्शन फाइटर फिल्म और शकुन बत्रा की एक रोमांटिक ड्रामा है।

Published on:
27 May 2021 06:18 pm
Also Read
View All