बॉलीवुड

जब किसिंग सीन करते हुए बेकाबू हो गए थे विनोद खन्ना, माधुरी दीक्षित को आज भी है इस बात का अफसोस

विनोद खन्ना एक ऐसे एक्टर थे जिन्होंने इंडस्ट्री में एक दौर के बाद दुबारा से वापसी की थी, जिसके चलते वे काफी चर्चा में रहे थे। साल 1988 उनके लिए काफी महत्वपूर्ण था क्योंकि इसी साल दयावान फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ विनोद खन्ना लीड रोल में थे। ये फिल्म विनोद खन्ना के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म थी। क्योंकि उस वक्त विनोद खन्ना अमेरिका से ओशो का आश्रम छोड़कर लौट आए थे।
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2021, 8:38 PM IST
madhuri_dixit_vinod_khanna_.jpg
Madhuri Dixit Vinod Khanna

अक्सर बॉलीवुड ने भी अपने फैंस को कई बोल्ड फिल्में दी हैं। दयावान भी उन्हीं में से एक फिल्म थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और उनके अपोजिट विनोद खन्ना थे। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अपने जमाने में वह टॉप की एक्ट्रेस हुआ करती थीं। आज भले ही वह फिल्मों में पहले की तरह नजर न आ रही हों लेकिन टीवी पर वह काफी एक्टिव हैं। वह ‘डांस दीवाने’ शो में जज के रूप में नजर आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना बेकाबू हो गए थे और उन्होंने माधुरी दीक्षित के होंठ तक चबा लिए थे।

दरअसल, साल 1988 में दयावान फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ विनोद खन्ना लीड रोल में थे। ये फिल्म विनोद खन्ना के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म थी। क्योंकि उस वक्त विनोद खन्ना अमेरिका से ओशो का आश्रम छोड़कर लौट आए थे और अच्छे रोल की तलाश में थे। फिल्म को फिरोज खान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में माधुरी और विनोद खन्ना के एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी, लेकिन फिल्म में किसिंग सीन शूट करते हुए विनोद खन्ना बहक गए थे और कट बोलने के बाद भी किस करते रहे।

कहा जाता है कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी विनोद खन्ना माधुरी को किस करते रहे। उन्होंने एक्ट्रेस के होंठ तक चबा डाले थे। सीन को करते वक्त माधुरी दीक्षित काफी असहज महसूस कर रही थीं लेकिन विनोद खन्ना उस सीन कई टेक लिए थे। एक इंटरव्यू में माधुरी ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि फिल्म में इस तरह के इंटीमेट सीन होंगे। फिल्म में इंटिमेट सीन करने के लिए माधुरी दीक्षित की काफी आलोचना हुई थी। एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी ने कहा था कि फिल्म 'दयावान' में उन्होंने जो किसिंग सीन किए, उसका उन्हें आज भी पछतावा होता है।

माधुरी दीक्षित और विनोद खन्ना का किसिंग सीन अलग कमरे में शूट किया गया था। उनका ये किसिंग सीन लगभग ३० सेकंड का था। बता दें कि फिल्म की प्रीमियर काफी धूमधाम से किया गया था। वैसे तो विनोद खन्ना के पिता उनकी फिल्में नहीं देखते थे लेकिन दयावन पहली फिल्म थी जिसके प्रीमियर में विनोद खन्ना के पिता शामिल हुए थे। फिल्म में किसिंग सीन देखकर वे हैरान रह गए थे।

Updated on:
21 Dec 2021, 8:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई