बॉलीवुड

हमारे बीच कभी कोल्ड वॉर नहीं था…माधुरी दीक्षित ने श्रीदेवी को लेकर सालों पुराने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Madhuri Dixit Sridevi Fight: माधुरी दीक्षित ने हाल ही में श्रीदेवी को लेकर सालों पुरानी अटकलों और विवादों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ किया है कि उनके और श्रीदेवी के बीच कभी भी कोई कोल्ड वॉर नहीं था।
2 min read
Dec 22, 2025
Madhuri Dixit Sridevi Fight:
Madhuri Dixit ( सोर्स: X)

Madhuri Dixit Sridevi Fight: बॉलीवुड में एक्टर-एक्ट्रेस के रिश्तों को लेकर खूब खबरें आती रहती हैं। साथ ही कई बार ये एक-दूसरे को लेकर ऐसे बयान भी दे देते हैं जिससे खबरें बन जाती हैं। ऐसी ही एक खबर फिर से सामने आई है। भारतीय सिनेमा में ‘धक-धक गर्ल’ के नाम से पहचानी जाने वाली माधुरी दीक्षित हाल ही में रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ में वो एक सशक्त और गंभीर भूमिका में नजर आईं, जिसे नई पीढ़ी के दर्शकों ने भी खूब सराहा। इसी दौरान एक इंटरव्यू में माधुरी ने 90 के दशक से जुड़ी कुछ चर्चित बातों पर भी खुलकर राय रखी।

माधुरी दीक्षित ने श्रीदेवी को लेकर सालों पुराने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी ( सोर्स:X)

90 के दशक में माधुरी दीक्षित और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को लेकर अक्सर कई चर्चाएं होती रही हैं। मीडिया और फैंस के बीच ये धारणा बनाई जाती थी कि दोनों के बीच कोल्ड वॉर चलती थी। हालांकि, अब सालों बाद माधुरी ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि उनके और श्रीदेवी के बीच कभी किसी तरह की कटुता नहीं रही। माधुरी ने कहा, 'हम दोनों अपने-अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। हमारे बीच किसी तरह के टकराव की कोई वजह नहीं थी। वो एक शानदार कलाकार थीं और हम एक-दूसरे के काम का सम्मान करते थे।' उन्होंने ये भी कहा कि श्रीदेवी जैसी महान अभिनेत्री को लेकर गलत बातें फैलाना बिल्कुल गलत है।

अभिनेत्रियों के बीच आपसी सम्मान की झलक

दोनों अभिनेत्रियों के बीच आपसी सम्मान की झलक 2018 में भी देखने को मिली, जब श्रीदेवी के निधन के बाद फिल्म 'कलंक’ में उनका किरदार माधुरी ने निभाया। ये फिल्म श्रीदेवी के दिल के बेहद करीब थी। उस वक्त श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर माधुरी का आभार जताया था। जान्हवी ने लिखा था कि ये फिल्म उनकी मां के लिए बहुत खास थी और माधुरी का इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके परिवार के लिए भावनात्मक रूप से बेहद मायने रखता है।

Updated on:
22 Dec 2025 05:38 pm
Published on:
22 Dec 2025 05:38 pm