बॉलीवुड

श्रीराम नेने के साथ पहली डेट पर बाल-बाल बची थीं माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित के भाई अजीत दीक्षित ने श्रीराम नेने की मुलाकात अपनी बहन से करवाई थी। इसके बाद माधुरी और नेने पहली डेट पर माउंटेन बाइकिंग पर गई थीं।
2 min read
madhuri_dixit_1.jpg
Madhuri Dixit

नई दिल्ली। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपने जमाने में टॉप की एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग के अलावा, हर कोई माधुरी की खूबसूरती पर फिदा रहता था। कई एक्टर्स भी उनके पीछे दीवाने थे। लेकिन माधुरी ने एक दिन डॉक्टर श्री राम नेने से शादी कर हर किसी को चौंका दिया। उस वक्त वह अपने करियर की बुलंदियों पर थीं। ऐसे में उनके शादी के फैसले से हर कोई हैरान रह गया था। लेकिन क्या आपको पता है कि श्रीराम नेने के साथ पहली डेट पर माधुरी दीक्षित एक हादसे का शिकार होने से बची थीं।

दरअसल, माधुरी दीक्षित की पहली डेट अमेरिका के लॉस एंजेलेस में हुई थी। वह श्रीराम नेने के साथ माउंटेन पर गई थीं। यहां पर वह एक हादसे का शिकार होने से बची थीं। माधुरी के भाई अजीत दीक्षित अमेरिका में रहते हैं और डॉक्टर नेने उनके दोस्त हैं। उन्हीं ने माधुरी से उनकी मुलाकात करवाई थी। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। पहले डॉक्टर नेने को इस बात का पता नहीं था कि माधुरी एक एक्ट्रेस हैं। लेकिन बाद में उन्हें इस बारे में पता चला।

सिमि ग्रेवाल के साथ एक इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित ने बताया था कि वह पहली डेट पर डॉक्टर नेने के साथ माउंटेन बाइकिंग पर गई थीं। माधुरी ने इससे पहले कभी बाइकिंग नहीं की थी। लेकिन डॉक्टर नेने के कहने पर वह बाइकिंग के लिए निकल गईं। लेकिन जब वो बाइक लेकर नीचे ढलान की तरफ आने लगीं तो वह खुद को संभाल नहीं पा रही थीं। माधुरी काफी घबरा गईं। उनकी बाइक तेजी से नीचे की तरफ जा रही थी। इतने में डॉक्टर नेने को सारा माजरा समझ में आ गया और उन्हें तेजी से दौड़कर माधुरी को संभाल लिया। इसके बाद नेने ने उनसे पूछा कि क्या वो पहली बार बाइकिंग कर रही हैं तो इस पर एक्ट्रेस ने उन्हें सच्चाई बताई। जिसके बाद डॉक्टर नेने ने कहा कि तुम बहुत बहादुर हो।

Published on:
30 Jun 2021 05:18 pm