दरअसल, शो में करण जौहर ने अजय देवगन के साथ रैपिड फायर राउंड खेला। इस दौरान करण जौहर ने अजय से पूछा, 'आपके हिसाब से इस जनरेशन में ऐसा कौन-सा एक्टर है जिसके साथ काजोल की जोड़ी अच्छी लगेगी।' हमेशा की तरह इस बार भी अजय ने जबरदस्त जवाब दिए। उन्होंने कहा, 'आपका मतलब है कि काजोल इस जनरेशन के किस एक्टर की मां के रोल में अच्छी लगेंगी।' पति का ये जवाब सुनकर काजोल उनपर चीखने चिल्लाने लगीं। इसके बाद वह अजय देवगन को कुत्ता, कमीना, झूठा बोलते-बोलते अपना हाथ सैंडल की तरफ बढ़ाने लगीं। जिसके बाद करण जौहर ने काजोल से कहा कि वो अपशब्दों का इस्तेमाल शो पर नहीं कर सकतीं हैं।