बॉलीवुड

‘आईने में दिखती औरत दुनिया की नहीं, मेरी बनाई हुई है’, माधुरी दीक्षित का पोस्ट वायरल

Madhuri Dixit on Statement: माधुरी दीक्षित का एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुलकर अपने बदलाव और संघर्ष की कहानी शेयर की है।

2 min read
Jun 13, 2026
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित (this photo from x: @Madhuri Dixit)

Madhuri Dixit on Statement: माधुरी दीक्षित नेने सिर्फ बॉलीवुड की सुपरस्टार नहीं हैं, बल्कि आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा संदेश शेयर किया, जिसने उनके फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया। अपने एक डांस वीडियो के साथ माधुरी ने आत्म-खोज और खुद की पहचान बनाने पर एक भावुक नोट लिखा, जो तेजी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

जिंदगी में इतने आईने देख लिए हैं कि अब उन्हें समझ आ गया है

इस वायरल वीडियो में माधुरी दीक्षित खूबसूरत साड़ी पहने नजर आ रही हैं और गाने 'शीशा (आख्या में आख गली जो बैरन)' पर डांस कर रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जो मजेदार था वो है उनका कैप्शन उन्होंने जिंदगी में इतने आईने देख लिए हैं कि अब उन्हें समझ आ गया है कि आईने में दिखने वाली महिला दुनिया की बनाई हुई पहचान नहीं, बल्कि वो शख्सियत है जिसे उन्होंने खुद अपने अनुभवों और संघर्षों से तैयार किया है, मैं अब वो हूं, जैसी हमेंशा से बनना चाहती थी।

बता दें, माधुरी का ये नोट सिर्फ एक सोशल मीडिया पोस्ट नहीं था, बल्कि ये आत्मविश्वास और आत्म-स्वीकृति का एक मजबूत बयान भी माना जा रहा है। साथ ही, लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी वो लगातार खुद को नए रूप में पेश कर रही हैं और ये बात उनके हालिया प्रोजेक्ट्स में भी साफ दिखाई देती है।

फिल्म 'मां बहन' की कहानी है मजेदार

इन दिनों माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मां बहन' दर्शकों के बीच सुर्खियों में है। ये एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वो रेखा नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं। कहानी तब दिलचस्प मोड़ लेती है जब रेखा और उनकी बेटियों को अपने घर में एक रहस्यमयी लाश मिलती है। फिल्म में हास्य, रहस्य और पारिवारिक रिश्तों का अनोखा कॉम्बो देखने को मिलता है।

ये OTT सीरीज 'मिसेज देशपांडे' में भी नजर आ रही हैं। इस सीरीज में उन्होंने एक सीरियल किलर का चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया है। ये रोल उनके अब तक के करियर से काफी अलग माना जा रहा है और दर्शकों को उनका नया अंदाज देखने का मौका दे रहा है। दरअसल, 70 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। डांस, एक्टिंग और स्टारडम के लिए पहचानी जाने वाली माधुरी अब ऐसे किरदार चुन रही हैं जो गहराई और नए आइडिया से भरे हुए हैं, जो मजेदार हो।

Updated on:
13 Jun 2026 03:58 pm
Published on:
13 Jun 2026 03:32 pm