13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

370 बिरयानी विवाद में प्रणित मोरे के माफी मांगते ही सपोर्ट में उतरे किश्वर मर्चेंट-शहबाज बदेशा और कई सेलेब्स

Pranit More 370 Biryani: 370 बिरयानी विवाद में प्रणित मोरे के माफी मांगते ही उन्हें कई सेलेब्स का समर्थन मिला है। किश्वर मर्चेंट, शहबाज बदेशा और अन्य कई सेलेब्स ने प्रणित के माफीनामा का सपोर्ट किया।

2 min read
Google source verification
Pranit More

प्रणित मोरे और हिमांशु जांगरा (This photo from x: @rj_pranit)

Pranit More 370 Biryani: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे हाल ही में एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गए। सोशल मीडिया पर तेजी से फैले इस वीडियो में उनके शो का एक हिस्सा दिखाई दिया, जिसमें एक दर्शक ने मजाकिया अंदाज में बताया था कि वो किसी लड़की के साथ डेट पर चिकन बिरयानी पर 370 रुपये खर्च करने के बाद इंटीमेसी का हकदार महसूस करता है। इस कमेंट पर प्रणित मोरे की हंसी ने कई लोगों को नाराज कर दिया और देखते-ही-देखते सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया।

प्रणित मोरे ने कहा वो लोगों से एक मौका चाहते हैं

अब इस विवाद के बढ़ने के बाद प्रणित मोरे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, जिसमें प्रणित मोरे ने कहा कि यदि उनकी वजह से किसी की भावनाओ को चोट पहुंची हो तो वो इसके लिए माफी चाहते हैं। साथ ही, उन्होंने ये भी बताया कि उनके खिलाफ जो भी कानूनी प्रक्रियाएं चल रही हैं, उनमें वो पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अपने वीडियो में प्रणित मोरे ने कहा कि वो लोगों से एक मौका चाहते हैं ताकि वो खुद को बेहतर इंसान साबित कर सकें और प्रणित मोरे ने एक्सेप्ट किया कि उनकी प्रतिक्रिया से लोगों को गलत संदेश गया और वो आगे से अपने कंटेंट पर ध्यान देंगे।

इसमें सबसे मजेदार बात ये रही कि माफी के बाद कई टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उनका समर्थन किया। एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने कमेंट करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है लोग प्रणित को माफ कर देंगे, लेकिन आगे उन्हें अपने कंटेंट और क्राउडवर्क को लेकर ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। तो वहीं शहबाज बदेशा ने भी उनका समर्थन करते हुए लिखा कि गलती एक्सेप्ट करना बड़ी बात होती है और तुमने साहस दिखाया है।

प्रणित का किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

इस पर एक्टर सनुज सिंह सचदेव ने भी प्रणित के पक्ष में प्रतिक्रिया दी। इस पर सनुज सिंह सचदेव का कहना है कि दुनिया में इससे कहीं बड़े मुद्दे मौजूद हैं और प्रणित का किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। हालांकि उन्होंने ये भी माना कि कॉमेडी और आपत्तिजनक सामग्री के बीच एक बहुत पतली रेखा होती है, जिसे स्टार्स को समझना चाहिए।

बता दें, इस पूरे विवाद ने एक बार फिर ये बहस छेड़ दी है कि स्टैंड-अप कॉमेडी में हास्य की सीमा क्या होनी चाहिए और स्टार्स की सामाजिक जिम्मेदारी कितनी जरूरी है। फिलहाल, प्रणित मोरे की माफी के बाद मामला शांत होता नजर आ रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर चर्चा अभी भी जारी है। तो वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया जा रहा है कि उन्हें एक नए रियलिटी शो के लिए अप्रोच किया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।