13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘टीम में महिलाएं रखो, समझदारी आ जाएगी!’ 370 बिरयानी विवाद के बीच उर्फी जावेद का फूटा गुस्सा

Uorfi Javed SLAMS Comedian Madhur Virli Jokes: 370 बिरयानी विवाद पर उर्फी जावेद ने हाल ही में कॉमेडी इंडस्ट्री पर तंज कसते हुए और कॉमेडियन मधुर विरली के एक फिर से सामने आए क्लिप पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

2 min read
Google source verification
Uorfi Javed

Uorfi Javed (this photo from x: @mathrubhumieng)

Uorfi Javed SLAMS Comedian Madhur Virli Jokes: रियलिटी स्टार और इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद ने कॉमेडियन मधुर विरली के एक वायरल क्लिप पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस क्लिप में मधुर एक बेहूदा और आपत्तिजनक मजाक करते दिख रहे हैं जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर आ गई।

ऊर्फी जावेद ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की

370 बिरयानी विवाद के बीच ऊर्फी जावेद ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा ,"हम अब रेप के बारे में मजाक कर रहे हैं? ठीक है, मेल कॉमेडियन, प्लीज अपनी टीम में कुछ महिलाओं को हायर करो ताकि तुम्हें थोड़ी समझदारी आए, बेवकूफों को।" साथ ही, उन्होंने न सिर्फ इस एक कॉमेडियन बल्कि उस पूरे कल्चर की आलोचना की जो स्टैंड-अप कॉमेडी में ऐसे संवेदनहीन मजाक को सामान्य बना देता है, जैसे 370 बिरयानी वाली ने सबको हैरान कर रखा है की ऐसा कोई कैसे कोई सोच सकता है।

बता दें, इस विवादित वीडियो में मधुर विरली ने एक ऐसा जोक सुनाया था, जिसे लेकर लोगों ने सवाल उठाए कि क्या कॉमेडी के नाम पर किसी भी विषय का इस्तेमाल किया जा सकता है। वीडियो में मौजूद कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कई लोगों ने इसे पीड़ितों की भावनाओं के प्रति असम्मानजनक बताया।

जब ये क्लिप तेजी से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर होने लगी

मामला उस समय और सुर्खियों में आया जब ये क्लिप तेजी से अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर होने लगी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कॉमेडी की सीमाओं, अभिव्यक्ति की आजादी और स्टार्स की जिम्मेदारी को लेकर नई बहस शुरू हो गई। इस पर कुछ लोगों का कहना है कि कॉमेडी का उद्देश्य समाज की सच्चाइयों को दिखाना और लोगों को हंसाना होता है, जबकि दूसरी तरफ कई यूजर्स का मानना है कि कुछ विषय इतने संवेदनशील होते हैं कि उन पर मजाक करना स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।