बॉलीवुड

ठुकरा दिया था सुरेश वाडकर ने माधुरी दीक्षित से शादी करने का प्रपोजल, यूं रचाई थी डॉक्टर नेने से शादी

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग और डांस से खुद की पहचान बनाई है। माधुरी की खूबसूरती पर कई बड़े स्टार्स मरते थे। लेकिन बॉलीवुड के ही मशहूर गायक ने माधुरी दीक्षित से शादी करने के लिए मना कर दिया था। जानें पूरा किस्सा।

2 min read
Madhuri Dixit

नई दिल्ली। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मानी जाती हैं। माधुरी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस की वजह से भी काफी मशहूर हैं। आम से लेकर खास तक हर कोई माधुरी दीक्षित पर जान छिड़कते थे। इस लिस्ट में बॉलीवुड के कई मशहूर अभिनेताओं का भी नाम शामिल है। एक्टर संजय दत्त से लेकर अजय जडेजा तक माधुरी को पसंद करते थे। ये तमाम सेलेब्स तो एक्ट्रेस से शादी तक करना चाहते थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक मशहूर हस्ति ने माधुरी दीक्षित को रिजेक्ट कर दिया था। जिसकी वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

सुरेश वाडकर ने ठुकाराया माधुरी दीक्षित का रिश्ता

दरअसल, माधुरी दीक्षित के पिता चाहते थे कि माधुरी दीक्षित शादी करके अपना घर बसा लें। माधुरी की शादी को लेकर उनके पिता ने कई लड़कों से मुलाकात की और उन्हें मशहूर गायक सुरेश वाडकर पसंद आ गए। सुरेश वाडकर माधुरी दीक्षित से करीबन 12 साल बडे़ थे।

जब सुरेश वाडकर ने माधुरी को देखा तो उन्होंने उनसे शादी करने के लिए मना कर दिया। शादी का प्रपोजल ठुकराते हुए सुरेश वाडकर ने कहा था कि ये लड़की काफी दुबली-पतली है। उस वक्त माधुरी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आई थीं।

फिल्म 'तेजाब' से मिली लोकप्रियता

सुरेश वाडकर ने माधुरी दीक्षित संग शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। जिसके बाद साल 1984 में माधुरी दीक्षित ने फिल्म अबोध से हिंदी सिनेमा जगत में कदम रखा। फिल्मों में कड़ी मेहनत के बाद 8 साल बाद माधुरी दीक्षित को फिल्म तेजाब से लोकप्रियता हासिल हुई। फिल्म 'तेजाब' हिट होने के बाद माधुरी दीक्षित के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर्स आने लगे। फिल्मी करियर के 15 साल बाद माधुरी दीक्षित ने फिर शादी करने का फैसला किया।

श्रीराम माधव नेने से की माधुरी दीक्षित ने शादी

माधुरी दीक्षित ने कैलिफोर्निया के कार्डियोवेस्कुलर सर्जन श्रीराम माधव नेने से शादी करने का फैसला लिया। नेने भी मराठी ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे। जिसके बाद 17 अक्टूबर 1999 में माधुरी ने डॉ.नेने से शादी कर ली थी। शादी के बाद माधुरी पति नेने के साथ ही अमेरिका चली गई। वहां उन्होंने अपने दो बेटों को जन्म दिया। अमेरिका में माधुरी 10 साल तक रहीं और फिर वापस परिवार संग भारत लौट आईं। माधुरी दीक्षित को रियलिटी शो जज करते हुए देखा जाता है।

Published on:
14 Aug 2021 03:54 pm
Also Read
View All