बॉलीवुड

फिल्में धड़ाधड़ रिलीज हो रहीं ऑनलाइन, माधुरी दीक्षित ने बताया क्या होगा सिनेमा हॉल्स का भविष्य

माधुरी दीक्षित ( Madhuri Dixit ) का कहना है कि ओटीटी पर अलग तरह का कंटेंट चल रहा है और चलेगा। इसमें निर्माता अपनी पसंद और विषय पर खुलकर सामने आते हैं। ओटीटी से आप तुरंत वैश्विक दर्शक तक पहुंच जाते हैं।
less than 1 minute read
May 29, 2020
फिल्में धड़ाधड़ रिलीज हो रहीं ऑनलाइन, माधुरी दीक्षित ने बताया क्या होगा सिनेमा हॉल्स का भविष्य
फिल्में धड़ाधड़ रिलीज हो रहीं ऑनलाइन, माधुरी दीक्षित ने बताया क्या होगा सिनेमा हॉल्स का भविष्य

मुंबई। अपने पहले म्यूजिक वीडियो 'कैंडल' से सुर्खियों बनी हुई एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ( Madhuri Dixit ) का मानना है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिर से सिनेमाघरों में रौनक लौटेगी। निर्माता फिल्मों को बड़े पर्दे पर उतारेंगे।

माधुरी का कहना है कि कुछ चीजें नहीं बदलेंगी जैसे थियेटर में जाकर फिल्म देखना। क्योंकि सिनेमा हॉल में फिल्म देखने का अनुभव अलग तरह का होता है। ओटीटी पर अलग तरह का कंटेंट चल रहा है और चलेगा। इसमें निर्माता अपनी पसंद और विषय पर खुलकर सामने आते हैं। ओटीटी से आप तुरंत वैश्विक दर्शक तक पहुंच जाते हैं। इसलिए फिल्म मेकर अपने हिसाब से जैसी फिल्म बनाना चाहें बना सकते हैं। जिस भाषा में चाहें बना सकते हैं और उसे दुनियाभर में फैला सकते हैं।

हाल ही में माधुरी ने अपनी एक्टिंग स्कील्स से हटकर नये टैलेंट का मुजाहिरा किया। ये नया टैलेंट है गायन। पहली बार माधुरी ने 'आई फॉर इंडिया' कैंपेन में अपने बेटे के साथ गाना गाया। उनका गाया ये गाना खूब वायरल हुआ। इसके बाद माधुरी ने आधिकारिक रूप से अपना पहला म्यूजिक वीडियो 'कैंडल' लॉन्च किया। इस गाने को भी इंडस्ट्री के दिग्गजों और फैंस ने खूब पसंद किया।

Updated on:
29 May 2020 03:56 pm
Published on:
29 May 2020 03:56 pm