बॉलीवुड

सिर्फ 9 लाख में बनी फिल्म ने 77 साल पहले कमा लिए 200 करोड़, 2 घंटे 27 मिनट की मूवी आते ही मधुबाला बनीं स्टार

First Hindi Horror Movie Mahal: सालों पहले आई एक फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। ये उस समय हजारों करोड़ों के बराबर था। आखिर कौन सी फिल्म है वो. चलिए जानते हैं।

2 min read
Apr 24, 2026
First Hindi Horror Movie Mahal (सोर्स- एक्स)

First Hindi Horror Movie Mahal: आज जब बॉलीवुड में 100 करोड़ और 200 करोड़ क्लब की चर्चा आम हो गई है, तब शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि हिंदी सिनेमा के शुरुआती दौर में भी एक ऐसी फिल्म बनी थी जिसने अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई कर इतिहास रच दिया था। साल 1949 में रिलीज हुई फिल्म ‘महल’ न सिर्फ हिंदी सिनेमा की पहली सफल हॉरर फिल्मों में गिनी जाती है, बल्कि ये उस दौर की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में भी शामिल रही।

ये भी पढ़ें

‘मैं मुस्लिम थी और वो हिंदू’, मुमताज ने बिजनेसमैन के साथ शादी पर किया खुलासा, बोलीं- मैंने नॉन वेज खाना नहीं छोड़ा

कमाल अमरोही के निर्देशन में बनी फिल्म (First Hindi Horror Movie Mahal)

कमाल अमरोही के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट मात्र 9 लाख रुपये था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की। अगर उस समय की कमाई को आज के हिसाब से आंका जाए तो ये आंकड़ा 200 करोड़ रुपये से भी अधिक बैठता है। यही वजह है कि ‘महल’ को हिंदी सिनेमा की पहली बड़ी हॉरर ब्लॉकबस्टर माना जाता है।

मधुबाला उस समय सिर्फ 15 साल की थीं

इस फिल्म की खास बात यह भी थी कि जब यह रिलीज हुई, तब अभिनेत्री मधुबाला की उम्र महज 15 साल थी। इतनी कम उम्र में उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को ऐसा प्रभावित किया कि वो रातों-रात स्टार बन गईं। उनके साथ फिल्म में अशोक कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म की रहस्यमयी कहानी, सस्पेंस से भरा माहौल और डरावना संगीत उस दौर के दर्शकों के लिए बिल्कुल नया अनुभव था।

लता मंगेशकर ने गाए थे गाने (First Hindi Horror Movie Mahal)

‘महल’ की सफलता सिर्फ कलाकारों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इस फिल्म ने गायिका लता मंगेशकर के करियर को भी नई दिशा दी। फिल्म का गीत ‘आएगा आने वाला’ आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार और सिहरन पैदा करने वाले गीतों में गिना जाता है। इस गाने ने लता मंगेशकर को देशभर में पहचान दिलाई और वह संगीत की दुनिया की नई आवाज बनकर उभरीं।

फिल्म की कहानी पुनर्जन्म के इर्द-गिर्द

फिल्म की कहानी पुनर्जन्म और रहस्यमयी घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। एक पुरानी हवेली, अधूरी प्रेम कहानी और आत्मा के इंतजार जैसे तत्वों ने दर्शकों के दिलों में डर और रोमांच दोनों पैदा किया। यही कारण था कि आने वाले दशकों में बनने वाली कई फिल्मों ने इसी तरह की कहानी और माहौल को अपनाया। कहा जाता है कि हिंदी फिल्मों में पुनर्जन्म की थीम को लोकप्रिय बनाने का श्रेय भी ‘महल’ को ही जाता है।

दिलचस्प बात यह भी है कि इस फिल्म का निर्माण उस समय हुआ जब बॉम्बे टॉकीज आर्थिक संकट से गुजर रहा था। ऐसे हालात में निर्देशक कमाल अमरोही ने खर्च कम करने के लिए अपने निजी संग्रह से कई प्रॉप्स इस्तेमाल किए। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने जो सिनेमाई जादू रचा, वह आज भी फिल्म इतिहास में मिसाल माना जाता है।

ये भी पढ़ें

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बदल गए राकेश बेदी, डेविड धवन बोले- चाल ही बदल गई है
Updated on:
24 Apr 2026 01:15 pm
Published on:
24 Apr 2026 01:04 pm
Also Read
View All
‘ब्रेस्ट की भी होती है चेकिंग’ तिहाड़ जेल में एक्ट्रेस संदीपा ने गुजारे 4 महीने, अब सुनाया जेल का खौफनाक अनुभव

तमन्ना भाटिया की बॉडी पर विवादित कमेंट पर अन्नू कपूर का माफीनामा, बोले- ‘अगर उन्हें बुरा लगा तो मैं उनके पैर छू लूंगा’

राकेश बेदी ने 1 करोड़ रुपये वाली खबर पर किया खुलासा, बोले- कहां गया मेरा पैसा, किसकी जेब में हैं?

क्या रिजवान लेगा हजमा की जगह, बनेगा ल्यारी का किंग? मुस्तफा अहमद ने ‘धुरंधर’ के सीक्वल पर दिया रिएक्शन

गर्भवती पत्नी को छोड़ दूसरी औरत के साथ थे ओमपुरी, अन्नू कपूर ने खोले काले चिट्ठे, बताया- कैसे हो गए थे अंत में एक्टर