बॉलीवुड

इस वजह से महेश भट्ट ने निर्देशन से बना ली थी दूरी, 20 साल पहले बनाई थी आखिरी फिल्म

महेश भट्ट ने वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म कारतूस के बाद फिल्म निर्देशन को अलविदा कह दिया था।
2 min read
Oct 02, 2018
mahesh bhatt
mahesh bhatt

बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट ने कहा है कि कहानी बयान करने में दिक्कत महसूस होने के कारण उन्होंने दो दशक तक निर्देशन छोड़ दिया था। महेश भट्ट ने वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म 'कारतूस' के बाद फिल्म निर्देशन को अलविदा कह दिया था। वह दो दशक के बाद आने वाली फिल्म 'सड़क-2' से निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। ‘सड़क 2’ में वह अपनी बेटी पूजा भट्ट और आलिया भट्ट के साथ काम करेंगे। फिल्म में संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर की भी अहम भूमिका होगी।

महेश भट्ट ने दो दशक तक निर्देशन नही करने की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि मैं फिल्म निर्देशन से दूर रहा और लोगों को निर्देश देता रहा लेकिन अब मुझे एक और मौका मिला है। दो दशक पहले उन्होंने निर्देशन से लंबा ब्रेक लेने का निर्णय लिया क्योंकि कहानी बयान करने में उन्हें दिक्कत महसूस होने लगी थी। उन्होंने कहा कि वह इस तथ्य को जानते थे कि उनके अंदर फिल्म बनाने की इच्छा खत्म हो गई थी और वह लोगों को धोखा नहीं देना चाहते थे।

महेश भट्ट ने कहा, 'मैं फिल्म निर्माण से दूर रहा और लोगों को निर्देश देता रहा लेकिन अब मुझे एक और मौका मिला है। ऐसा क्यों हुआ? मैंने जिंदगी को जी भर कर जीया है और इससे ही ‘सड़क 2’ का विचार सामने आया। सभी चीजें अच्छी हुई हैं। इस वक्त जादू और रहस्य का जश्न मनाने की तड़प है। एक दिन मैंने इसे छोड़ दिया था और फिर वापस आ गया हूं। मैंने जिंदगी से एक सबक सीखा है कि कोई पूर्ण विराम नहीं होता है।'

Published on:
02 Oct 2018 03:54 am