फिल्म 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। इसकी कहानी की बात करें तो यह सन 1857 में ब्रिटिश हूकूमत वाली ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ लड़ी गई लड़ाई और संघर्ष की कहानी है। इस फिल्म को लेकर कंगना ने जमकर मेहनत की है। इसके लिए कंगना ने घुड़सवारी, तलवार बाजी भी सिखी है। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बन रही इस फिल्म में कंगना, रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।