
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के हेयर स्टाइलिस्ट ब्रैंडन एलिस्टर डी गी को नाबालिक बच्चे के साथ दष्कर्म के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

42 वर्षीय ब्रैंडन एलिस्टर डी गी साउथ अफ्रीका के रहने वाले हैं। ब्रैंडन पर एक नाबालिग लड़के से रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने ब्रैंडन पर Protection of Children from Sexual Offences पोक्सो Act 2012, के तहत गिरफ्तार किया है। इस मामले में सात और भी आरोप हैं जिनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ब्रैंडन की गिरफ्तारी तब हुई जब वो कंगना की अगली फिल्म मणिकर्णिका के लिए काम कर रहे थे। उन्हें फिल्म के शूटिंग सेट से मुंबई पुलिस ने ब्रैंडन को गिरफ्तार किया गया।

पीड़ित के मुताबिक वो ब्रैंडन से एक डेटिंग ऐप के जरिये मिला था। 3 अक्टूबर तक ब्रैंडन को पुलिस कस्टडी में रखने को कहा गया है। वहीं पुलिस ने ब्रैंडन के सभी जरूरी दस्तावेज पासपोर्ट सहित जब्त कर लिया है।