Maidaan Box Office Collection Day 25: फिल्म मैदान लगातार बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। संडे का कलेक्शन देख मेकर्स भी खुशी से झूमने पर मजबूर हो गए हैं।
Maidaan Box Office Collection Day 25: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'मैदान' 11 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का कलेक्शन लगातार जहां डूब रहा था वहीं, चौथे हफ्ते में आकर फिल्म गदर काट रही है। अजय देवगन की 'मैदान' ने मेकर्स को झूमने पर मजबूर कर दिया है। फिल्म ने संडे को इतिहास रचने वाला कलेक्शन किया है। 4 हफ्ते में जहां फिल्म थिएटर पर घुटने टेक देती हैं वहीं, मैदान करोड़ों में कमाई कर रही है। फिल्म लगातार कई रिकॉर्ड बना रही है और अक्षय कुमार- टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' को भी पछाड़ रही है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, 'मैदान' ने संडे को जबरदस्त कमाई की है। आइये जानते हैं कितना हुआ है फिल्म का कलेक्शन...
Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, अजय देवगन की 'मैदान' ने संडे यानी 5 मई को तूफानी कलेक्शन किया है। फिल्म अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ले आई है। संडे को रिलीज के 25वें दिन 'मैदान' ने 1.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 48.40 करोड़ रुपए हो गया है। मेकर्स जल्दी ही 'मैदान' को ओटीटी पर लाने की अनाउंसमेंट भी कर सकते हैं। जिन दर्शकों ने फिल्म अबतक नहीं देखी है वह इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो देख पाएंगे।
फिल्म 'मैदान' का बजट 250 करोड़ रुपए है। इस फिल्म की कहानी फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के संघर्ष पर आधारित है। फिल्म में उनका रोल अजय देवगन ने निभाया है। ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।