बॉलीवुड

‘अर्जुन का टाइम आएगा’, बोनी कपूर ने बेटे की फ्लॉप फिल्मों की बताई वजह, कहा- मेरे तलाक के बाद…

फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने बेटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बचपन से लेकर करियर तक, कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि उनकी वजह से अर्जुन को स्कूल में कितना कुछ सहना पड़ा था।

less than 1 minute read
Apr 07, 2024
Boney Kapoor Arjun Kapoor

फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) इन दिनों अजय देवगन की 'मैदान' मूवी (Ajay Devgn Movie Maidaan) के प्रमोशन में लगे हुए हैं। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बताया और साथ ही अपने बेटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से जुड़ी कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं। बोनी कपूर ने अर्जुन कपूर के करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में खुलकर बात की और साथ ही बताया कि उनकी वजह से अर्जुन को स्कूल में कितना कुछ सहना पड़ा था।


बोनी कपूर ने इंटरव्यू में कहा, "अर्जुन कपूर जानते हैं कि उन्होंने फिल्मों को चुनते समय गलतियां की हैं। लेकिन अर्जुन को सिर्फ एक सही मौके का इंतजार है और उनका समय भी जरूर आएगा।" फिल्ममेकर बोनी ने आगे कहा कि परिवार में सबसे ज्यादा मजबूत अर्जुन कपूर हैं क्योंकि वो पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक, बहुत सी उथल-पुथल से गुजरे हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2024: ऋषभ पंत के प्यार में उर्वशी रौतेला ने सारी हदें की पार, नंगे पैर चलीं इतने किलोमीटर


दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी से पहले बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी थीं, जो अर्जुन कपूर की मां हैं। लेकिन बोनी से तलाक के बाद और फिर मां के निधन की वजह से अर्जुन कपूर को बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: धर्म की दीवारों को तोड़ ईद के जश्न में शामिल होती हैं ये हिंदू बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, देखें लिस्ट

बोनी ने बताया कि मोना से अलग होने के बाद अर्जुन को स्कूल में इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा था। फिर मां के निधन से उन्हें बड़ा झटका लगा। उनकी कुछ फिल्में भी नहीं चलीं। इन सबके बावजूद भी अर्जुन ने हिम्मत नहीं हारी। वो एक बहुत ही अच्छे एक्टर हैं और सही फिल्म के साथ वो चमकेंगे।

Published on:
07 Apr 2024 09:04 am
Also Read
View All