बॉलीवुड

Bigg Boss 18: हार्दिक से तलाक के बाद नताशा जाएगी बिग बॉस, सलमान खान के शो के लिए मेकर्स ने किया अप्रोच

Natasa In Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का बेसब्री से इंतजार है। खबर है कि बिग बॉस के लिए हार्दिक की एक्स वाइफ नताशा को अप्रोच किया गया है।  

2 min read
Sep 13, 2024
Natasa In Bigg Boss 18

Natasa In Bigg Boss 18: सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 जल्द शुरू होने वाला है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो को लेकर लगातार अपडेटस् सामने आ रही हैं। 'बिग बॉस 18' 5 अक्टूबर को ऑनएयर होने वाला है। सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में जाने वाले कंटेस्टेंट के नाम रिवील हो गए हैं। इसी बीच खबर है कि भारतीय क्रिकेटर हार्दिक की एक्स वाइफ नताशा भी बिग बॉस का हिस्सा बन सकती हैं। खबरों के मुताबिक नताशा अपने बेस्ट फ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ सलमान खान के शो में नजर आएगीं।

'बिग बॉस 18' में दिखेंगी नताशा और अलेक्जेंडर एलेक्स

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 18' को लेकर नई अपडेट सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर हार्दिक की एक्स वाइफ नताशा को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। नताशा अपने बेस्ट फ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ नजर आ सकती हैं। सलमान खान के शो के बारे में खबर है कि इस बार की थीम काफी अलग रहने वाली है। 'बिग बॉस 17' की थीम दिल, दिमाग, दम थी उसी की चलते 'बिग बॉस 18' की भी थीम बिलकुल अलग नजर आने वाली है।

'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट भी काफी अलग नजर आएंगे इस बार लोग अपने एक्स के साथ में घर के अन्दर एन्ट्री ले सकते हैं। खबरों के मुताबिक नताशा अपने बेस्ट फ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ सलमान खान के शो में नजर आ सकती हैं। फिलहाल इस खबर पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं जारी किया गया है और ना ही कोई पुष्टि की गई है। नताशा और अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक को लेकर बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से भी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

'बिग बॉस 18'  का प्रोमो कब होगा रिलीज

सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस 18 का प्रोमो इस वीकेंड में रिलीज हो सकता है। बिग बॉस के प्रोमो में इस बार की थीम और कंटेस्टेंट के नाम पता चल जाएगें। प्रोमो रिलीज को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Published on:
13 Sept 2024 01:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर