बॉलीवुड

टीवी पर साथ में नजर आएंगे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, पहली बार दिखेगा खूबसूरत बॉन्ड

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ अक्सर ही पब्लिक प्लेसेस और पार्टीज में नजर आते हैं। लेकिन फैंस उन्हें पर्दे पर साथ देखने को लंबे समय से बेकरार हैं। अब जल्द ही दोनों टीवी के एक शो में साथ खाना पकाते हुए दिखाई देंगे।

2 min read
Mar 27, 2021
Malaika Arora and Arjun Kapoor

नई दिल्ली | बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों वो अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ बहन अमृता अरोड़ा की हाउस पार्टी में दिखाई दी थीं। जहां मलाइका और अर्जुन का रोमांटिक अंदाज नजर आया था। फैंस दोनों की शादी का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। आज तक मलाइका और अर्जुन को एक साथ किसी भी मंच पर फैंस ने नहीं देखा है लेकिन अब वो इंतजार खत्म होने को है। मलाइका के साथ अर्जुन जल्द ही स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

टीवी पर साथ दिखेंगे मलाइका-अर्जुन

दरअसल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ खाना बनाते हुए नजर आने वाले हैं। अब आप सोच रहे होंगे क्या वो ऐसा लाइव सेशन के दौरान करने वाले हैं। तो आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दोनों एक दूसरे के साथ टीवी शो में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका और अरोड़ा पहली बार एक कुकिंग शो में एक दूसरे के लिए खाना बनाते हुए दिखेंगे। दोनों को शो का कॉन्सेप्ट पसंद आया है और इसे करने के लिए हामी भी भर दी है। ऐसा पहली बार होगा जब लोग दोनों को टीवी पर एक दूसरे के बारे में बात करते और कपल के तौर पर प्यार जताते हुए देख पाएंगे।

खाना बनाते नजर आएगा कपल

शो डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। शो की थीम के मुताबिक कपल्स को अपने पार्टनर के लिए कुछ ना कुछ खाना पकाना होगा। बॉलीवुड सेलेब्स इस शो में पार्टिसिपेट करेंगे और एक दूसरे के लिए कोई स्पेशल डिश बनाते नजर आएंगे। अब देखना होगा कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे के लिए क्या कुक करते हैं? बहराल तो दोनों के फैंस के लिए एक किसी सरप्राइज गिफ्ट से कम नहीं है।

शादी का फैंस कर रहे हैं इंतजार

दोनों की शादी को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही हैं लेकिन मलाइका और अर्जुन की तरफ से इसपर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। हालांकि अर्जुन कपूर कई बार मीडिया के सामने कह चुके हैं कि जब भी ऐसा कुछ होगा वो सबसे पहले खुद इस बात की जानकारी देंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म भूत पुलिस में नजर आएंगे। इसके अलावा वो एक विलेन रिटर्न्स में भी दिखाई देंगे।

Published on:
27 Mar 2021 05:11 pm
Also Read
View All