बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही का धमाकेदार डांस

Malaika Arora and Nora Fatehi : मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही ने लगाया हॉट डांस मूव्स का जबरदस्त तड़का। दोनों के इस डांस को देखकर लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली हैं। नोरा और मलाइका के हट मूव्स देखकर फैंस हो गए हैं क्लीन बोल्ड।

2 min read
Dec 14, 2022
Malaika Arora and Nora Fatehi Dance

Malaika Arora and nora fatehi Dance: मलाइका अरोड़ा और नोरा फतेही के डांस और लुक्स के सभी दीवाने हैं। डांस की बात करें तो दोनों ही एक्ट्रेस कमाल की डांसर हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' में छैया-छैया सॉन्ग पर तहलका मचाने वाली मलाइका अरोड़ा के हॉट मूव्स को फैंस आज भी फॉलो करते हैं। तो वहीं दूसरी ओर फिल्म सत्यमेव जयते 2 के सॉन्ग 'दिलबर' से सबके दिलों में खास जगह बना चुकी नोरा फतेही का डांस फॉर्म कमाल का है। दोनों एक्ट्रेस डांस और लुक्स के मामले में एक-दूसरे की कॉम्पिटिटर नजर आती हैं। मलाइका के शो Moving In With Malaika में दोनों ने जमकर जलवा बिखेरा। मलाइका अरोड़ा के सॉन्ग 'छैया-छैया' पर दोनों एक्ट्रेस ने जमकर डांस किया। ऐसा पहली बार नहीं है कि नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा एक साथ डांस स्टेज शेयर कर रही हो। इससे पहले भी ये दोनों एक्ट्रेस सॉन्ग ' हाय गर्मी' में अपने जलवे बिखेर चुकी हैं। नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा के बोल्ड अंदाज को देखकर फैंस को ठंड में भी लग रही है गर्मी।


मलाइका का हॉट लुक

लुक की बात करें तो मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स और ड्रेस को लेकर हमेशा ही क्लासी रही हैं। डांस परफॉर्म करते वक्त मलाइका ने ब्लैक कलर की टू-पीस ड्रेस पहनी। एक्ट्रेस ने ब्लैक बिकिनी के साथ फ्रंट कट ट्रांस्पेरेंट कवर टॉप पहना। इसके साथ ही मलाइका ने शॉर्ट ब्लैक कलर के शूज पहने। सटल मेकअप और खुली जुल्फों में malaika arora का यह लुक बेहद हॉट एंड बोल्ड दिखा।
यह भी पढ़ें : मुंह छुपाती नजर आईं पलक तिवारी, हंसते नजर आए इब्राहिम अली खान

नोरा फतेही का बोल्ड अंदाज


नोरा फतेही ने भी मलाइका को कड़ी टक्कर देते हुए ब्लैक ड्रेस ही प्रीफर की। नोरा ने वन पीस शॉर्ट फ्रंट ओपन ब्लैक ड्रेस के साथ लॉन्ग शूज कैरी किए। खुली जुल्फें और मिनिमल मेकअप में नोरा फतेही कतई जहर लग रही हैं। फैंस इस वीडियो को लगातार देख रहें हैं।

यह भी पढ़ें : अथिया शेट्टी जल्द बनेंगी केएल राहुल की दुल्हनिया, वेडिंग डेट और वेन्यू फिक्स


nora fatehi and malaika arora के डांस को देखकर फैंस के पसीने तक छूट गए हैं। लोग लगातार इस वीडियो को देख रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर जी खोलकर कमेंट्स कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ड्रेस के नाम पर सिर्फ ब्लैक कलर की पट्टी लपेटे नजर आईं उर्फी जावेद

Published on:
14 Dec 2022 02:27 pm
Also Read
View All