Athiya Shetty Wedding Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल अब जल्द ही एक-दूजे के हो जाएंगे। आपको बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं। यह दोनों अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। Athiya Shetty और Indian Cricketer KL Rahul की शादी की डेट्स भी सामने आ चुकी हैं। शादी की तारीख के साथ ही वेडिंग का वेन्यू भी डिसाइड को चुका है। खबर है कि दोनों जनवरी में आलिशान तरीके से शादी करने वाले हैं। आपको बता दें कि राहुल और अथिया करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन पर भी जाते रहते हैं। अथिया शेट्टी अक्सर केएल राहुल के इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में स्पॉट की जाती हैं। सूत्रों की मानें तो अथिया और राहुल की सादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी।