Deepika Padukone Earning दीपिका पादुकोण ने अपनी मेहनत और लगन से फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया है। दीपिका की फैमिली का कोई भी शख्स फिल्मी बैकग्राउंड से ना होते हुए भी दीपिका ने बलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलिवुड फिल्मों में भी अपना नाम रोशन किया है। फिल्म रामलीला (Ram Leela), पद्मावत, ये जवानी है दीवानी, बाजीराव मस्तानी और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी कई सुपरहिट फिल्में कर चुकी दीपिका पादुकोण हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। आज के समय में दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस कि लिस्ट में शुमार है। जितनी दीपिका दिखने में खूबसूरत दिखती है उतनी ही वह उम्दा कलाकार भी हैं। यही वजह है कि आजकल हर फिल्ममेकर्स की पहली पसंद दीपिका पादुकोण बन गईं हैं। सूत्रों की माने तो deepika padukone एक फिल्म के लिए तककरीबन 15 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। deepika padukone net worth 314 करोड़ रुपये के आस-पास है। सूत्रों की माने तो आज के समय में दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एक मात्र ऐसी अदाकार हैं जिनकी नेटवर्थ 300 करोड़ के पार है।