
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अरबाज खान का रिश्ता काफी अप एंड डाउन्स से भरा रहा है। 1998 में शादी के बंधन में बंधे अरबाज-मलाइका पिछले साल कानूनी रुप से अलग हो गए। हालांकि दोनों के रिश्ता टूटने का मुख्य कारण अरबाज खान के सट्टेबाजी में फंसने को बताया जा रहा है। अब अरबाज ने खुद भी इस बात पर मुहर लगा दी है। हाल ही में अरबाज ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि सट्टेबाजी के कारण ही उनका तलाक हुआ था। बता दें, अरबाज खान पांच साल से आईपीएल में सट्टा लगा रहे थे। जिसके चलते वे अबतक करीब 3 करोड़ रुपए हार चुके हैं।
विवादित एड से आए करीब
दोनों को ही 1993 में 'मिस्टर कॉफी' के ऐड शूट के लिए साथ में साइन किया गया था। यह ऐड काफी बोल्ड था। जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। बताया जाता है कि इस प्रोजेक्ट के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके साथ ही यह दोनों कई एल्बम में भी साथ नजर आ चुके हैं।
मलाइका ने शादी के लिए किया था प्रपोज
अगर अभी तक देखा जाए तो किसी भी लव स्टोरी में ज्यादातर लड़के ने लड़की को प्रपोज किया है। लेकिन अरबाज और मलाइका की लव स्टोरी थोड़ी अलग थी। अरबाज थोड़े शर्मीले थे ऐसे में मलाइका ने अरबाज को शादी के लिए प्रपोज किया था। बता दें कि मलाइका खुद कई बार इंटरव्यू के दौरान इस बात को कह चुकी हैं। ये दोनों ही स्टार्स अलग धर्म से संबंध रखते थे इसलिए दोनों ने 12 दिसंबर 1998 को पहले चर्च में शादी की। इसके बाद मुस्लिम रीति रिवाज के मुताबिक निकाह किया था।