
Malaika Arora Arjun Kapoor Wedding: बॉलीवुड के पावर कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अर्जुन कपूर से एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि उनका गर्लफ्रेंड मलाइका से शादी का क्या प्लान है, दोनों कब शादी कर रहे हैं? इन सवालों के अर्जुन कपूर ने एक-एक कर जवाब दिए।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मलाइका ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक ले लिया था। एक्ट्रेस फिर अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में आ गई थीं। अरबाज खान ने 2023 में रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ शादी कर ली। अरबाज- शूरा की शादी के बाद फैंस मलाइका और अर्जुन की शादी का इंतजार कर रहे हैं। अर्जुन कपूर से एक शो में पूछा गया था कि उनका मलाइका से शादी का क्या प्लान है क्या वह सच में एक्ट्रेस से शादी करेंगे? अर्जुन ने कहा, "मैं भले ही आपके शो पर आया हूं और मुझे ईमानदारी से सवाल-जवाब देना पसंद है, लेकिन मैं अपनी लाइफ को इस समय अच्छे से जी रहा हूं।"
अर्जुन ने आगे कहा, "मैं उनके यानी (मलाइका) के बिना इस बारे में यहां बात करना नहीं चाहता हूं।" इसका मतलब साफ है कि अभी दोनों की शादी का फैंस को इंतजार करना पड़ेगा। हाल ही में मलाइका से उनके बेटे अरहान ने अपने पॉडकास्ट में शादी के बारे में पूछा था कि वह किस डेट, वेन्यू और शख्स के साथ शादी करने वाली हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए मलाइका ने कहा कि वह फिलहाल इन सवालों के का जवाब नहीं दे सकती हैं। सही जवाब न देने की वजह से उन्हें मिर्च खानी पड़ी थी।