बॉलीवुड

करीना कपूर खान ने अपने घर पर रखी पार्टी, बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंचीं मलाइका अरोड़ा

करीना कपूर खान में अपने घर में पार्टी रखी। जिसमें उनके बेस्ट फ्रेंड्स मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा पहुंचे थे। वहीं, करीना के घर से निकलते हुए अर्जुन कपूर को भी स्पॉट किया गया।
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2021, 4:42 PM IST
Kareena Kapoor Malaika Arora
Kareena Kapoor Malaika Arora

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ के कारण काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती हैं। इंडस्ट्री में करीना की मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा बेस्ट फ्रेंड्स हैं। तीनों अक्सर साथ में आउटिंग व पार्टी करती रहती हैं। हाल ही में करीना ने अपने घर पर एक पार्टी रखी थी। जिसमें मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी पहुंची थीं।

करीना ने रखी हाउस पार्टी
हालांकि, मलाइका अरोड़ा इस पार्टी में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ नजर आईं। करीना कपूर ने पार्टी की इस तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इस तस्वीर में बेबो और मलाइका अरोड़ा नजर आ रहे हैं। दोनों हंसते हुई नजर आ रही हैं। फोटो में करीना ने व्हाइट टैंक टॉप के साथ ब्लैक पैंट्स पहनी है। वहीं मलाइका ने ब्लैक टैंक टॉप के साथ शॉर्ट्स पहने हैं। दोनों का लुक काफी हॉट लग रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, Gucci bffs forever. बेबो की इस पोस्ट पर करीब 5 लाख लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस जमकर दोनों की तारीफ कर रहे हैं।

अर्जुन के साथ दिखीं मलाइका
करीना और मलाइका की इस तस्वीर को अमृता अरोड़ा ने क्लिक किया है। अर्जुन मलाइका की पार्टी के दौरान तो कोई फोटो सामने नहीं आई लेकिन दोनों को करीना के घर से निकलते हुए साथ में स्पॉट किया गया। अर्जुन कपूर ने ब्लैक कलर की हुडी और ब्लैक जींस पहनी हुई थी। वहीं, ब्लैक मास्क पहने हुए अर्जुन का लुक काफी जबरदस्त लग रहा था।

करीना का हो रहा है विरोध
बता दें कि इन दिनों करीना कपूर खान को लेकर लोग गुस्से में हैं। लोग उन्हें बायकॉट करने को कह रहे हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि रामायण पर बन रही फिल्म में करीना को सीता का रोल ऑफर हुआ है और इस रोल के लिए करीना ने 12 करोड़ की डिमांड की है। इस खबर के वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वो करीना को माता सीता के किरदार में नहीं देखना चाहते हैं। लोगों का कहना है कि करीना ने एक मुस्लिम से शादी की है और अब उनका नाम करीना कपूर खान है। उनके बेटे का नाम तैमूर अली खान है। ऐसे में वह माता सीता का किरदार नहीं कर सकती हैं।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव